कानडीहरा गांव से 12 किलो गांजा के साथ पुलिस ने दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार
कानडीहरा गांव से 12 किलो गांजा के साथ पुलिस ने दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार।
रवि जडेजा,संवाददाता भभुआ/कैमूर।
कुदरा थाना क्षेत्र के कानडीहरा गांव से 12 किलो गांजा के साथ पुलिस ने दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक ग्रिफ्तार ब्यक्ति कुदरा थाना क्षेत्र के कानडीहरा गांव निवासी सरजु गुप्ता के पुत्र राधे मोहन गुप्ता जबकि दूसरा रोहतास जिला के करहगर थाना क्षेत्र के पानापुर गांव निवासी देवा शंकर उपाध्याय के पुत्र विकास उपाध्याय बताए गए है। वहीं प्रेस वार्ता के दौरान मोहनिया डीएसपी फैज अहमद खान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी किया गया ,जहां राधे मोहन गुप्ता को और उसके घर से 12 किलो गांजा और विकास उपाध्याय दोनों कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। जो इस टीम में कुदरा थानाध्यक्ष शशि भूषण कुमार पीएसआई विकास कुमार हवलदार सअनी सत्यनारायण उरांव व पुलिस जवान के साथ छापामारी कर गिरफ्तार किया गया है। जो इस मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।