05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

संत सैनजी महराज जयंती पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न

0
IMG-20230417-WA0102

संत सैनजी महराज जयंती पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न

आइडियल इंडिया न्यूज़

विनय शर्मा दीप कलवा महाराष्ट्र

जौनपुर
भक्ति काल के प्रसिद्ध टीकाकार प्रियदास के अनुसार विक्रम संवत 1357 वैशाख कृष्ण पक्ष द्वादशी 13वीं शताब्दी में संत ज्ञानेश्वर के परम शिष्य संत शिरोमणि श्री सेनजी महाराज का जन्म उमरिया,बांधवगढ़ मध्यप्रदेश में हुआ था।संत सेनजी महाराज भगवत भजन, राजसेवा एवं कवि के साथ परम संतोषी,उदार और विनयशील व्यक्तित्व के धनी थे।संत सेन जी नाभिक समाज के प्रेरणा स्रोत के रूप में पूज्यमान है,जिनकी जयंती उमरिया और बांधवगढ़ मध्यप्रदेश के साथ-साथ भारत के संपूर्ण प्रदेशों में दो दिवसीय कार्यक्रम के साथ 16 अप्रैल-जून एवं 17 अप्रैल 2023 को मनाई गई।उमरिया में उपस्थित माथुरकर जबलपुरी ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने संत सेनजी जयंती मनाने के लिए पूर्ण रूप से सहयोग दी है।इसी प्रकार भारत के सभी प्रदेश की सरकारें सेनजी महाराज,नारायणी माता,जननायक कर्पूरी ठाकुर,जिवाजी महाले,भिखारी ठाकुर की जयंती मनाने के लिए सहयोग करें।उसी श्रृंखला में डिजिटल सेन भारत परिवार के संयोजक पवन कुमार पवन सोशल मीडिया के आभासी पटल पर एक दिन पूर्व रविवार 16 अप्रैल को डिजीटल सैन भारत परिवार फेसबुक समूह पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं सेन जी की महत्ता पर परिचर्चा रखी।जिसका आयोजन वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी माथुर कर अनजान दास वामन राव जबलपुरी ने किया। राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का संचालन जौनपुर उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय कवि-पत्रकार विनय शर्मा ‘दीप’ के बेहतरीन संचालन में सायं 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक कवि सम्मेलन एवं परिचर्चा की गई।इस लाईव कवि सम्मेलन के संरक्षक कवि पितामह हलचल हरियाणवी, लालसाहेब सीतापुर,कवियत्री सुश्री नमिता नमन,गायिका सुश्री कविता सैन,हरवेन्द सरल फरुखाबादी, गीतकार निरंजन सैन,एडवोकेट अनिल शर्मा प्रमुख रूप से थे।सर्वप्रथम तुलेश्वर कुमार सेन ने संगीत के साथ संत सेन जी महाराज की आरती से शुभारंभ किया तत्पश्चात माथुर कर जबलपुरी ने थोड़ा परिचय रखा।कवियों में मुंबई से आर एल वर्मा,रायबरेली से सुखराम शर्मा सागर, त्रिलोकचंद्र सेन फतेहपुरी, रामवीर सिंह, सुल्तानपुर से रमेश चंद्र नंदवंशी,कवियत्री विजयलक्ष्मी,कवियत्री उषा श्रीवास, सीतापुर से जी एल गांधी, छत्तीसगढ़ से रामरतन श्रीवास, दिल्ली से एडवोकेट जय सिंह मान, मुंबई से हरिशंकर शर्मा नंदवंशी, राजेश कुमार नाई, पुणे महाराष्ट्र से मोरे सर, नागपुर से प्रदीप कुमार नागपुरकर, राजस्थान से छगनलाल भाटी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed