अयोध्या में बन रहे राम मन्दिर की छतों का 40 फीसदी काम पूरा हो चुका है

अयोध्या में बन रहे राम मन्दिर की छतों का 40 फीसदी काम पूरा हो चुका है
पूरे छत का निर्माण राजस्थान के सैंड पिंक स्टेन से किया जा रहा है।
आइडियल इंडिया न्यूज़
प्रशांत शुक्ल अयोध्या
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में बन रहे रामलला के भव्य मंदिर के छत बनाने का काम तीव्र गति से चल रहा है। मन्दिर की छतों का 40 फीसदी काम पूरा हो चुका है । राममंदिर अब भव्य स्वरूप लेने लगा है। मंदिर के छत में कमल दलए शंख और फूलों की नक्काशी से मंदिर भव्यता और बढ़ रही है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राम मंदिर के गर्भगृह में लग रहे खूबसूरत नक्काशीदार पत्थरों और मंदिर निर्माण को लेकर फोटो जारी की हैं। ट्रस्ट के अनुसार छत बनाने का काम जून तक पूरा कर लिया जाएगा। छत में भक्तों को कमल दल
और फूलों की नक्कशी के दर्शन होंगे। इसके निर्माण से जुड़े तराशे गए पत्थरों को मंदिर निर्माण स्थल पर जुटा लिया गया है। पूरे छत का निर्माण राजस्थान के सैंड पिंक स्टेन से किया जा रहा है। यह निर्माण पत्थर के खास कारीगरों और मशीनों की सहायता से एलएंडटी के इंजीनियरों की देखरेख में किया जा रहा है। ट्रस्ट सदस्य डॉ अनिल मिश्र की माने तो राम मंदिर के भूतल में करीब चार सौ बीम लगाये जाने हैं। इनमें से अब तक 250 से अधिक बीम लगाये जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त शेष पर काम चल रहा है। यह कार्य जून में पूरा कर लिया जाएगा।