पौष्टिक आहार से परिपूर्ण होता है मोटा अनाज : द्वारिका प्रसाद प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है मोटा अनाज: विनायक

पौष्टिक आहार से परिपूर्ण होता है मोटा अनाज : द्वारिका प्रसाद
प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है मोटा अनाज: विनायक जायसवाल।
आइडियल इंडिया न्यूज़
विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता,स्टेट हेड बिहार।
कैमूर/नुआंव बाजार मेन रोड स्थित पंचायत भवन में नेहरू युवा केंद्र द्वारा मिशन लाइफ के तहत स्टॉल लगाकर मोटा अनाज के सेवन के प्रति लोगो को जागरूक किया गया।
मुख्य अतिथि मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व उप प्रमुख द्वारिका प्रसाद ने मोटा अनाज के प्रति लोगो को जागरूक करते हुवे कहा की मोटा अनाज हर गुण से परिपूर्ण होता है।इसके सेवन से शरीर को आवश्यक विटामिन की पूर्ति हो जाती है।वही इंडेन गैस एजेंसी के मालिक सह जानकर विनायक प्रसाद जायसवाल उर्फ लालू ने लोगो को बताया की मोटा अनाज के सेवन से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
मोटे अनाज अत्यधिक पोषक, अम्ल-रहित, ग्लूटेन मुक्त और आहार गुणों से युक्त होते हैं। इसके अलावा, बच्चों और किशोरों में कुपोषण खत्म करने में मोटे अनाज का सेवन काफी मददगार होता है क्योंकि इससे प्रतिरक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। मोटे अनाज के अंतर्गत आठ फसलें शामिल हैं।प्रगतिशील किसान रामसिंहासन सिंह ने बताया की जब घर घर बतौर मोटा अनाज मकई,बाजरा , जौ,चना,इत्यादि का सेवन होता था तो लोगो के पास शहरो में सुनी जाने वाली बीमारियां फटकती नही थी।लेकिन अब उसके सेवन के अभाव में गांव गांव तक यह बीमारियां पैर पसार चुकी है।पूर्व विसुत्री अध्यक्ष रवींद्र प्रताप सिंह,मजदूर किसान विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्यारे लाल दुबे शिक्षक सुनील कुमार गुप्ता ने भी मोटा अनाज के सेवन करने के प्रति लोगो को जागरूक किया।एवं इससे होने वाले एक एक फायदे को बताया।वक्ताओं ने इसके अलावे पर्यावरण को संरक्षित रखने हेतु बृक्षा रोपण पर भी बल दिया
इस दौरान कृषि विभाग के सहयोग से मोटे अनाज की खेती बाड़ी से संबंधित पुस्तकों का भी वितरण किया गया।कार्यक्रम में पूर्व एनवाईसी निलेश राम,शुभम कुमार,अभिषेक कुमार नुआंव क्लब से शारूख अहमद दरौली से आलिम अंसारी,रौशन अंसारी,बालेश्वर शर्मा छाता बराढी से जयप्रकाश गुप्ता,अखिनी से श्रीनिवास सिंह,महारो से गोपाल यादव दुमदुमा से प्रवीन राय महिला से प्यारे लाल दुबे जुझार पूर से मुन्ना सिंह सहित अन्य युवा मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य के अलावे अन्य उपस्थित थे।अध्यक्षता रामसिंहासन सिंह एवं संचालन विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता ने किया।