भ्रष्टाचार में लिप्त हो आम जनता को परेशान करने वाले अधिकारियों वो कर्मचारियों पर नकेल कसेगी भ्रष्टाचार निरोधक अभियान समिति

भ्रष्टाचार में लिप्त हो आम जनता को परेशान करने वाले अधिकारियों वो कर्मचारियों पर नकेल कसेगी भ्रष्टाचार निरोधक अभियान समिति।
प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक एवं माह के अंतिम रविवार को होगी मासिक बैठक।
सर्वसम्मति से किया गया समिति का विस्तार।
आइडियल इंडिया न्यूज।
विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता,स्टेट हेड।
कैमूर/ नुआंव।स्थानीय बाजार के ग्राम पंचायत भवन नुआंव में भ्रष्टाचार निरोधक अभियान समिति की बैठक हुई।जिसमे प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अफसरशाही का मुद्दा छाया रहा।वक्ताओं ने प्रमुख रूप से अंचल कार्यालय में सीओ से लेकर कर्मचारी तक दाखिल खारिज,नामांतरण,लगान रशीद,परिमार्जन आदि कार्यों में रिश्वत देने को मजबूर करने का मुद्दा उठाया।
वही राशन कार्ड एवं शौचालय तथा आवास निर्माण में पैसा लेकर अपात्र लोगो को लाभ देने पर भी गरमा गरम चर्चा हुई।सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया की ऐसे पदाधिकारियों को चिन्हित कर समिति नकेल कसेगी।और फिर भी आदत से बाज नहीं आए तो उनको सुधारने के लिए गठित उचित फोरम पर मामले को ले जाएगी।बैठक में समिति का विस्तार भी किया गया।सेवा निवृत इंस्पेक्टर विजेंदर यादव को संरक्षक रविंदर कुमार सिंह को सचिव एवं प्रवीन राय को वरीय उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष रामसिंहसन सिंह एवं संचालन समिति के संस्थापक विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता ने किया।बैठक में विजेंदर यादव,श्रीनिवास राम,श्रीनिवास कुशवाहा नथुनी यादव अरुण कुमार राय जयप्रकाश गुप्ता,सतेंद्र सिंह,राजू कुमार सिंह,रविंदर प्रताप सिंह,मृत्युंजय सिंह,संजीव यादव,नरेंद्र सिंह,उमा सिंह चंदन कुमार चौबे,रौशन अंसारी,आलिम अंसारी,मुरेंदर यादव,सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।