06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

व्यक्ति से परिवार,समाज,संगठन‌ बनता है- अमरनाथ शर्मा

0

व्यक्ति से परिवार,समाज,संगठन‌ बनता है- अमरनाथ शर्मा

आइडियल इंडिया न्यूज़
विनय शर्मा दीप
गोरखपुर


राष्ट्रीय सामाजिक संगठन जननायक कर्पुरी ठाकुर सेवा समिति (रजि) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ शर्मा के आयोजन में गोरखपुर शहर में समाज के व्यक्तियों की उपस्थिति में एक सामाजिक परिचर्चा रखी गई।यह परिचर्चा राष्ट्रीय कमेटी के अनुमति से अमरनाथ शर्मा जननायक कर्पुरी ठाकुर सेवा समिति के बैनर तले मंगलवार 17 मई 2022 को सामाजिक परिचर्चा रखी जहां समाज में फैले विसंगतियों,बुराइयों एवं आपसी मतभेदों के पौधे को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए विचार विमर्श किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ध्रुव नारायण एडवोकेट एवं विशिष्ट अतिथियों में परमेश्वर छोटू सहारा,जया नंद,अजीत शर्मा,अमित शर्मा,विजय शर्मा,राजेश कुमार शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

download (2)Picsart_24-04-06_20-34-35-012IMG-20240406-WA0559Picsart_24-04-11_12-57-01-139IMG-20240424-WA01321000959495

समाज के चिंतनशील समाजसेवियों में श्रीमती प्रेमलता शर्मा, श्रीमती सुमन शर्मा,सुनील शर्मा,अशोक शर्मा राममिलन शर्मा,अनिरुद्ध शर्मा देवान, श्रीमती विद्या देवी शर्मा,श्रीमती उर्मिला शर्मा,प्रीति शर्मा,खुशबू शर्मा,रामानंद शर्मा,दया नाथ शर्मा,दुर्गावती शर्मा, मीरा देवी शर्मा,ग्राम प्रधान राम भवन शर्मा,ग्राम प्रधान राजेश कुमार शर्मा, श्याम शर्मा,रोशन लाल शर्मा,गब्बर शर्मा,पूर्व बी डी सी अनारा देवी शर्मा, निक्कू शर्मा,जिला पंचायत सदस्य गोलू शर्मा,साधु शरण शर्मा,नगर निगम अजीत शर्मा,अंकित शर्मा,सुमन देवी शर्मा,कुसुम देवी शर्मा,बांके लाल शर्मा, रामशरण शर्मा के साथ अन्य नाई समाज के व्यक्ति उपस्थित थे। छोटू सहारा ने समाज में फैले कुरीतियों पर जमकर प्रहार किया तो वहीं एडवोकेट ध्रुव नारायण ने एक होने पर बल दिया और कहा समय हम सभी को एक होने का है।आयोजक अमरनाथ शर्मा ने कहां व्यक्ति से परिवार बनता है, परिवार से समाज बनता है और समाज से संगठन बनता है फिर जाकर संगठन से देश चला जाता है जो हमें करके दिखाना है और अंत में आयोजक ने उपस्थित सभी समाजसेवियों माताओं बहनों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed