अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह के दिन 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद ……पूरे प्रदेश में 22 जनवरी के दिन नहीं बिकेगी शराब*…..
*बड़ी खबर*
प्रशांत शुक्ला अयोध्या
*अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह के दिन 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद ……पूरे प्रदेश में 22 जनवरी के दिन नहीं बिकेगी शराब*…..
*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 22 जनवरी को सभी सरकारी भवनों की कराई जाय साज-सज्जा और आतिशबाजी के भी हों प्रबंध*……
*अयोध्या में स्वच्छ्ता का ‘कुंभ मॉडल किया जाए लागू …. 14 जनवरी को अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वच्छ्ता अभियान का करेंगे शुभारंभ* ……
*अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की परखी तैयारियां और कहा सफाई और सुरक्षा से नहीं किया जाएगा समझौता*
*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीरामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन-पूजन के उपरांत श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ की बैठक ….. मकर संक्रांति के बाद प्रारंभ हो रहे प्राण प्रतिष्ठा के वैदिक अनुष्ठानों की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने समारोह की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं में तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सभी आवश्यक सहयोग के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित*
*मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में आ रहे गणमान्य जनों को अयोध्या में बेहतर आतिथ्य होना चाहिए प्राप्त* …..*मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में होटल और धर्मशालाएं हैं….. होम स्टे की भी है व्यवस्था….. टेंट सिटी की संख्या और बढ़ाये जाने की है आवश्यकता ….. कुंभ की तर्ज पर अयोध्या में 25-50 एकड़ में एक भव्य टेंट सिटी कराएं तैयार*
*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 22 जनवरी के उपरांत अयोध्या में दुनियाभर से रामभक्तों का होगा आगमन ….. उनकी सुविधा के लिए पूरे नगर में विभिन्न भाषाओं में लगाए जाएं साइन बोर्ड …… धर्म पथ, जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ, राम पथ जैसे प्रमुख मार्गों अथवा गलियों में धूल न उड़े, गंदगी न हो….. जगह-जगह कूड़ेदान रखे जाएं. वेस्ट मैनेजमेंट की हो व्यवस्था ….. अभी 3800 से अधिक स्वच्छताकर्मी हैं तैनात 1500 कर्मचारियों की और बढाई जाए संख्या*