06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

पत्रकार हित में उत्कृष्ट योगदान देने हेतु इजा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष आजमगढ़ को किया सम्मानित

0
IMG-20240309-WA0437

पत्रकार हित में उत्कृष्ट योगदान देने हेतु इजा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष आजमगढ़ को किया सम्मानित

आइडियल इंडिया न्यूज़

विवेकानंद पान्डेय

आजमगढ़-

आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन (पत्रकार संगठन) के केंद्रीय कार्यालय जौनपुर पर शनिवार को आजमगढ़ जिले में पत्रकार हित में उत्कृष्ट योगदान देने हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद वाचस्पति व प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पाण्डेय के द्वारा माल्यार्पण कर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार हित में 24 वर्षों से पत्रकार हित में लगभग सभी प्रदेशों में बड़ी मजबूती से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में आजमगढ़ जनपद में पत्रकार हित में जिस मजबूती से कार्य जिलाध्यक्ष विवेकानन्द पांडेय के द्वारा किया जा रहा है वह सराहनीय है, जिसके लिए उन्हें आज सम्मानित किया गया। प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि जिलाध्यक्ष आजमगढ़ विवेकानंद पांडेय द्वारा पत्रकार हित में जिस मजबूती से कार्य किया जा रहा वह सराहनीय है। इजा संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में हिंदुस्तान के कोने कोने में पत्रकार हित में बड़ी तन्मयता से कार्य कर रहा है। सम्मान से अभिभूत होकर जिलाध्यक्ष विवेकानन्द पांडेय ने कहा कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद वाचस्पति व प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पाण्डेय द्वारा जो सम्मान किया गया है वह सराहनीय है हमारा प्रयास है कि जनपद में इजा संगठन के किसी भी पत्रकार को कोई भी समस्या होगी तो हमारा संगठन उनके हित के लिए आर पार की लड़ाई लड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed