06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

बरेका को मिलेगा रेल मंत्री राजभाषा शील्ड

0
jaychand99999999

बरेका को मिलेगा रेल मंत्री राजभाषा शील्ड

आइडियल इंडिया न्यूज़ जयचन्द वाराणसी

वाराणसी:रेल मंत्रालय द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार की दिशा में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रथम पुरस्कार के रूप में “रेल मंत्री राजभाषा शील्ड” के लिए बनारस रेल इंजन कारखाना, वाराणसी का चयन किया गया है। रेल मंत्रालय से प्राप्त सूचना के अनुसार वर्ष 2022 का रेल मंत्री राजभाषा शील्ड दिनांक 22.03.2024 को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में बरेका को प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में संसदीय राजभाषा समिति ने भी अपने निरीक्षण के दौरान बरेका के कार्यों और यहां हो रही राजभाषा हिंदी के प्रगति की सराहना की थी।बरेका को रेल मंत्री राजभाषा शील्ड प्रदान किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर महाप्रबंधक श्री बासुदेव पांडा एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं मुख्य सामग्री प्रबंधक (लोको) श्री त्रिलोक कोठारी, वरिष्ठ उप माहाप्रबंधक श्री विजय, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी डॉक्टर संजय सिंह एवं जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बरेका के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। इससे संपूर्ण बरेका में हर्ष का वातावरण व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed