05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

5 लोगों की हत्या कर, स्वयं को भी मौत के घाट उतारा लिया

0
IMG-20240511-WA0038

*

5 लोगों की हत्या कर ,स्वयं को भी मौत के घाट उतारा लिया

हैवान बने नशेड़ी पति ने किया रिश्तो का कत्ल*

*सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा*

आइडियल इण्डिया न्यूज शरद कपूर बिन्दू मौर्या

 

सीतापुर की तहसील महमूदाबाद के कोतवाली रामपुर मथुरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पाल्हापुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी हैं। जहां पर परिवार के ही व्यक्ति ने घर के 5 लोगों की हत्या कर स्वयं को भी मौत के घाट उतारा लिया है। अनुराग सिंह उम्र (45) ने अपने ही परिवार के पांच लोगों को मार दिया है ऐसी जानकारी मिली है। अनुराग ने अपनी ही पत्नी प्रियंका सिंह उम्र (40) तथा अपनी ही माता सावित्री सिंह उम्र (65) एवं अपने ही तीन बच्चे अरना, अरवी एवं पुत्र आकृति की हत्या कर दी है। जब गांव के लोगों ने सुबह 5:00 बजे अपने-अपने घरों से निकलकर उसके घर के सामने से गुजर रहे थे तभी वहां पर उनके बच्चों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर गांव वाले दंग रह गए। अनुराग सिंह की पत्नी प्रियंका के पास से हथौड़ा मिलने की भी आशंका जताई जा रही ।

 

अनुराग सिंह के पिता वीरेंद्र सिंह मॉडल किसान थे। तथा कृषि से संबंधित काफी अवार्ड भी उन्हें मिल चुके थे। अनुराग सिंह के पास लगभग 60 बीघा से भी अधिक जमीन थी। कल शाम लगभग 9:30 बजे अनुराग अपने मजदूरों के साथ घर पर आया था घर पर आने के बाद उसने अपने भाई से बातचीत भी की थी। अनुराग की पत्नी प्रियंका MCA है। अनुराग ने 105 बीघा से अधिक तरबूज की खेती कर रखी थीं। अपने पिता के साथ-साथ अच्छी खेती करने के लिए अनुराग को भी कई अवार्ड मिले थे। गांव के सम्मानित लोगों में उनके परिवार वालों की गिनती होती थी। तथा अच्छे परिवार से ताल्लुक रखते थे। अनुराग सिंह के पास में ही उनके परिवार वालों के भी घर हैं।

ऐसी घटना होने के बाद से आसपास के इलाके में सन्नाटा छा गया है। तथा परिवार के प्रति लोगों में दुख की पीड़ा उत्पन्न है। घटना हो जाने के तुरंत बाद जैसे ही पुलिस को इस बात की सूचना मिली रामपुर मथुरा पुलिस मौके पर पहुंची तथा अपने उच्च स्तर के अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही सीतापुर जिले के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा मौके पर पहुंच गए तथा परिवार के प्रति बेहद दुख व्यक्त किया।

*क्या बोले पुलिस अधीक्षक*

 

सीतापुर के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि अनुराग सिंह के द्वारा अपने बच्चों और अपनी पत्नी तथा साथ में माता की हत्या कर दी है और स्वयं को भी मार लिया है। पुलिस तथा स्पेशल टीम के द्वारा ठीक ढंग से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम की मदद से अन्य बिंदुओं पर भी जांच हो रही है। जो भी वैधानिक कार्रवाई है वो की जा रही है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच हो रही है।

 

*सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी*

 

सूत्रों की जानकारी से पता चला कि अनुराग सिंह इलाहाबाद में सिविल सर्विस की तैयारी भी करते थे। मानसिक रूप से अनुराग तनाव में रहते थे। तथा नशे को लेकर घर में अक्सर उनकी पत्नी से विवाद हुआ करता था। पत्नी प्रियंका सिंह ने उनका नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करने की भी बात कही थी। और रात में कहा सुनी होने के बाद अनुराग ने इस घटना को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed