06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

आजमगढ़ में भीषण हादसा: ट्रेलर और बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; एक घायल

0
IMG-20240512-WA0064

आजमगढ़ में भीषण हादसा: ट्रेलर और बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; एक घायल

आइडियल इंडिया न्यूज़

सरफराज पठान मार्टिन गंज आजमगढ़

क्षेत्र के कुंभ गांव निवासी इंदल यादव (36), विवेक प्रजापति (22) व विकास बिंद (20) शनिवार की देर रात एक ही बाइक से जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर से वापस घर लौट रहे थे। अभी वे जीवली बाजार बाईपास मोड़ पर पहुंचे थे कि ट्रेलर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इंदल यादव व विवेक प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल विकास को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराए। वहीं मृतक इंदल व विवेक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक इंदल रोजी-रोटी के लिए गुजरात प्रांत के वापी शहर में रहता था। 15 दिन पूर्व ही वह घर आया था। वह दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। दूसरा मृतक विवेक प्रजापति दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। वह गोवा में प्राइवेट नौकरी करता था। बहन की शादी में शामिल होने के लिए 15 दिन पूर्व ही घर आया था। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed