पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में अग्नि शमन विभाग के अधिकारियों ने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया ||

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में अग्नि शमन विभाग के अधिकारियों ने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया ||
आइडियल इंडिया न्यूज़
संतोष कुमार सिंह वाराणसी
वाराणसी :- पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में अग्नि सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से अस्पताल प्रांगण में अग्नि शमन विभाग के उच्च अधिकारियों ( दीपक कुमार सिंह,खुर्शीद अहमद,राम प्रताप सिंह एवं दिनेश सिंह मौजूद थे) की देखरेख में अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा हेतु विस्तार से बताया गया एवं आग लगने पर कैसे उस पर तत्काल नियंत्रण किया जाए | इस विषय की प्रायोगिक तौर पर करके बताया गया जिससे उपस्थित सभी चिकित्सक एवं कर्मचारियों में इस आपात परिस्थिति पर विजय प्राप्त करने में उपयोगी टिप्स मिली और प्रैक्टिकल करने से उनका मनोबल एवं विश्वास में बढ़ोतरी हुई इस तरह के आयोजन प्रत्येक छः माह पर करने की जरूरत जतायी गयी |
इस ट्रेनिंग में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ दिग्विजय सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रेम प्रकाश, फायर सेफ्टी के नोडल डॉ आर एन सिंह,डॉ आर एस राम, मेट्रोन सुमित्रा राव,आइसीएन स्नेहा सिंह,वर्षा सिंह, संगीता मौर्या एवं गुलशन जायसवाल समेत सभी चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे |
पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में रक्त में थक्का बनने से सम्बंधित एक विशेष जांच ( डी- डाइमर ) की सुविधा का शुभारंभ हुआ | इस जांच को कराने के लिए मरीजों को मोटी रकम प्राइवेट लैब वालों को देनी पड़ती थी जो अब नि:शुल्क हुआ करेगी ||