06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

मुख्य मंत्री के कैमूर में होने वाले आगमन को ले जेडीयू के जिला अध्यक्ष ने टीम के साथ तियरा पंप कैनाल का लिया जायजा

0
IMG-20240907-WA0524

मुख्य मंत्री के कैमूर में होने वाले आगमन को ले जेडीयू के जिला अध्यक्ष ने टीम के साथ तियरा पंप कैनाल का लिया जायजा

नुआंव प्रखंड के पुनर्जीवित तियरा पंप कैनाल का सीएम करने वाले है उदघाटन ।

आइडियल इंडिया न्यूज

विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता

कैमूर/ नुआंव। सीएम नीतीश कुमार की 12 सितंबर को कैमूर में होने वाली संभावित आगमन को लेकर जहा एक ओर प्रशासनिक तैयारी जोरों पर है,वही दूसरी तरफ जेडीयू कार्यकर्ता भी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सीएम नीतीश कुमार का स्वागत करने के लिए बेताब है।जिसको लेकर संभावित स्थल पर तैयारी की समीक्षा कर रहे है। बतादे की सीएम सह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का 12 सितंबर को कैमूर आने की संभावित कार्यक्रम है।इस दौरान वे भगवानपुर प्रखंड के मां मुंडेश्वरी मंदिर के नीचे बन विभाग द्वारा निर्मित इको पार्क व नुआंव प्रखंड में पुनर्जीवित तियरा पंप कैनाल का उद्घाटन करने वाले है।इस दरम्यान जेडीयू कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सीएम नीतीश कुमार का अपने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जोर शोर से स्वागत करने को लेकर नुआंव प्रखंड के तियरा पंप कैनाल का जायजा लिया।एवं तैयारी की समीक्षा उत्क्रमित मध्य विद्यालय तियरा में एक बैठक आयोजित कर की।

 

जिसकी अध्यक्षता जेडीयू के जिला अध्यक्ष अनिल कुशवाहा एवं संचालन अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने की।जिसमे जगह जगह तोरण द्वार के अलावा पोस्टर झंडा से कार्यक्रम स्थल की चौहदी को पाटने की अब तक हुई तैयारी की स्थल चयन के बाद प्रदेश सचिव सत्यप्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय तैयारी समिति का गठन कर इसे धरातल पर उतारने का निर्णय लिया गया।प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता ने बताया की बैठक में लिट्टी चोखा और खीर की भी व्यवस्था कार्यकर्ताओं के लिए की गई थी।

बैठक में प्रदेश सचिव सत्य प्रकाश तिवारी शोभा साहनी तंजीम अख्तर जी उपेंद्र तिवारी जी हाशिम खान जी लियाकत अंसारी जी अशोक चौधरी जी प्रवीण यादव जी अजय सिंह पंकज कुशवाहा जी सुनील कुमार रामप्रवेश कुशवाहा रामप्रताप सिंह उमेश श्रीवास्तव मुन्ना भारती प्रमिला देवी एवं सैकड़ो कार्यकर्ता साथी ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed