जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने प्रदेश सचिव सत्यप्रकाश तिवारी को बनाया शाहपुर विधान सभा प्रभारी

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने प्रदेश सचिव सत्यप्रकाश तिवारी को बनाया शाहपुर विधान सभा प्रभारी

कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुवे तिवारी को दी बधाई।

आइडियल इंडिया न्यूज

*सत्यप्रकाश तिवारी*

कैमूर/नुआंव। मां मुंडेश्वरी की पावन धरती कैमूर जिला के रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र के समाजवादी किला से प्रदेश में इकलौते पदाधिकारी बने प्रदेश सचिव श्री सत्य प्रकाश तिवारी जी को प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने शाहपुर विधान सभा का प्रभारी नियुक्त किया है।इस आशय का पत्र भी जारी कर दिया गया है। इसकी जानकारी होते ही नुआंव प्रखंड जेडीयू कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ गई है।प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता अतिपिछड़ा प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता तरैथा पंचायत अध्यक्ष रोशन अंसारी दुमदुमा पंचायत अध्यक्ष बिगू चौधरी कपिल देव साह हरिगोविंद राय शशि राम उमाकांत साह आलिम अंसारी विशंभर मुसहर अरुण कुमार राय उमरावती देवी सहित कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने श्री तियारी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन के साथ प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed