जनप्रिय थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने जरूरतमंदों संग मनाई “पुलिस की दिवाली”, बस्तियों में बिखेरी खुशियां*

*जनप्रिय थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने जरूरतमंदों संग मनाई “पुलिस की दिवाली”, बस्तियों में बिखेरी खुशियां*
आइडियल इंडिया न्यूज़
सरफराज पठान मार्टीन गंज आजमगढ़
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के जनप्रिय थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने इस बार दिवाली का पर्व एक अलग अंदाज़ में मनाया। उन्होंने थाना क्षेत्र की बनवासी बस्तियों के बीच खुशी बाँटने का सराहनीय प्रयास किया। थानाध्यक्ष ने पुलिस की दिवाली पहल के तहत गरीब व असहाय लोगों को नए कपड़े, मिठाई, फुलझड़ी और मोमबत्तियां वितरित कीं। उनके इस कदम से बस्तियों में रहने वाले बच्चों और परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।इस दौरान बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और महिलाओं की आंखों में खुशी के आंसू साफ झलक रहे थे। लोगों ने थानाध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि “आज पहली बार पुलिस हमारे बीच परिवार की तरह त्योहार मना रही है।”
इस अवसर पर राजीव कुमार सिंह ने कहा कि,
“पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था संभालने का काम नहीं करती, बल्कि समाज में खुशियां बाँटना भी हमारा कर्तव्य है। दिवाली का असली आनंद तभी है जब हम किसी के चेहरे पर खुशी ला सकें।”
बनवासी बस्तियों में जाकर थानाध्यक्ष की यह पहल लोगों के दिलों को छू गई। क्षेत्रवासियों ने उनकी संवेदनशीलता और मानवीय पहल की जमकर सराहना की।
उनकी इस पहल से क्षेत्र में पुलिस की एक संवेदनशील और जनसेवी छवि सामने आई है।