06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

बेस्टी एजुकेशन द्वारा साहित्यकारों को दिया गया साहित्य शिरोमणि गौरव सम्मान

0

बेस्टी एजुकेशन द्वारा साहित्यकारों को दिया गया साहित्य शिरोमणि गौरव सम्मान

विनय शर्मा दीप कलवा

मुंबई
साहित्यिक,सामाजिक,सांस्कृतिक अंतरराष्ट्रीय संस्था बेस्टी एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट,कतर इकाई (रजि) के संस्थापक डॉक्टर बैजनाथ शर्मा मिंटू एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा अफसाना सैय्यद के आयोजन में 27 मई 2022 को ऑनलाइन प्रेम/देशभक्ति पर आधारित गीत,गजल,कविता एवं छंदों के माध्यम से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें लगभग 70 से 75 प्रतिभागियों में बच्चे एवं वयस्क कलम कारों ने इंडिया,दुबई,शारजाह,आबू धाबी देशों से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नामांकन किया था। नेटवर्क की समस्या के कारण कुछ प्रतिभागी सहभागी नहीं हो पाए। साहित्य शिरोमणि गौरव सम्मान पाने हेतु विभिन्न देशों से सहभागी कवियों में निशिथ कुमार गोयल, मंजुला राजवैद्य, डॉ भरत त्रिपाठी,सुभाष रावत, आकांक्षा चाचरा,डॉक्टर संगीता पाल, दीपाली सोधी,रूपेश कुमार,संदीप कुमार यादव,भारत भूषण वर्मा, आरसी यादव,जय श्री भूत,डॉ अरविंद पाल,नीलम पेरीवाल,श्रीमती युगेश्वरी साहू, कृष्णा चौहान,संजय जैन, आशा पांडे,सुशील कुमार,दीप्ति तिवारी, प्रसिद्धि शाह,विशुद्धि साह,स्नेह लता उपाध्याय,कंचन राय,छगनलाल मुथा, राधा गोयल,सीमा शर्मा,भारती पटेल, पूर्णिमा चौधरी पिंकी,उषा शर्मा,गीता देवी, डॉक्टर नीतू भूषण,वामिका पोद्दार,प्रिया गुप्ता,जय श्रीकांत,डॉ ओंकार साहू मृदुल,डॉ शोभा टोलिवाल,एकता शर्मा,किरण जैन, आरव दफ्तौर,गोपाल भटनागर,चेतना अग्रवाल,रंजना लता,संजय कुमार पांड्या, मधु माहेश्वरी,अश्विनी सिन्हा, राहुल, शबनम फातिमा, ममता सिंह, रितु बाला रस्तोगी,सुधा सिंह,संचित हेतमसारिया,नीता गुप्ता,नरेश लाभ, पीयूष राजा,डॉक्टर मुदिता खरे, डॉक्टर ताहिर कमर,डॉक्टर रोशनी किरण,सीजा फातिमा सिद्दीकी, ललिता वर्मा, विनय शर्मा दीप, आद्यशक्ति मंडलोई, सुषमा रजनीश, डॉक्टर गोकुल बहादुर छत्रिया, सक्सेना समीर,पांचाल वंदना,इंदु मिश्रा किरण एवं अलका जैन आनंदी आदि ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के संयोजक की अहम भूमिका में श्रीमती आभा चौहान,आशा दिनकर,अफसाना सैयद,अंजना सिन्हा एवं डॉक्टर बैजनाथ शर्मा मुख्य रूप से थे। साहित्य शिरोमणि सम्मान के विजेताओं की सूची शनिवार 4 जून 2022 को परिणाम घोषित किया गया जिसमें उत्कृष्ट काव्य पाठ हेतु आद्यशक्ति मंडलोई,आरव दफ्तौर, आरसी यादव,भारती पटेल, डॉक्टर ताहिर कमर एवं सुषमा रजनीश के नाम की घोषणा हुई। प्रतियोगिता में विजेता परिणाम की दो लिस्ट जारी की गई जिसमें 1 बच्चों का दूसरा वयस्क साहित्यकारों का रहा। प्रथम स्थान प्राप्त विजेता के रूप में प्रसिद्धि शाह, वामिका पोद्दार, विनय शर्मा दीप, द्वितीय स्थान प्राप्त विशुद्धी शाह, संचित हेतमसारिया, डॉ रोशनी किरण एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेता अश्विनी सिन्हा, सीजा फातिमा सिद्दीकी, पांचाल बंदना आदि मुख्य रूप से रहे। मीडिया प्रभारी एवं बेस्टी एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई इकाई के अध्यक्ष विनय शर्मा दीप ने बताया कि प्रतियोगिता में सहभागी वरिष्ठ साहित्यकार एवं नवांकुर साहित्यकार बच्चों ने अपने उत्कृष्ट काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया और पटल को गौरवान्वित किया। संस्था के महासचिव एवं संस्थापक बैजनाथ शर्मा मिंटू ने सहभागी सभी साहित्यकार,कलमकार की उपस्थिति को नमन करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया और भविष्य में इसी तरह सहभागी बनने हेतु निवेदन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed