06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

भ्रष्टाचार,अफसरशाही के विरुद्ध तीन संगठन मिलकर समाहरणालय पर दिया धरना।

0

भ्रष्टाचार,अफसरशाही के विरुद्ध तीन संगठन मिलकर समाहरणालय पर दिया धरना।

डीएम के निर्देश पर एडीएम को मांगों का ज्ञापन सौप कार्रवाई की मांग की।

दीपक कुमार गुप्ता ,जिला संवाददाता कैमूर,भभुआ

कहा 10 दिन के अंदर नही हुई संतोष जनक कार्रवाई तो शुरू करेंगे अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन।

जदयू,भ्रष्टाचार निरोधक अभियान समिति,मत्स्यजीवी सहयोग समिति के पदाधिकारी व सदस्य हुए शामिल।

सरकारी कार्यालयों में ब्याप्त भ्रस्टाचार अनियमितता व अफसरशाही तथा तानाशाही के विरोध मे शुक्रवार को कलेक्ट्रिएट पर तीन संगठन मिलकर धरना प्रदर्शन किया।जिसमे जदयू एवं भृष्टाचार निरोधक अभियान समिति तथा मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड नुआंव के पदाधिकारी व सदस्य शामिल थे।धरना को संबोधित करते हुवे भृष्टाचार निरोधक अभियान समिति के अध्यक्ष राम सिंहासन यादव ने कहा कि सरकारी कार्यकयो में अधिकतर बाबू बिना रिश्वत लिए कोई भी कार्य करने को तैयार नही है।जेनमिन काम के लिए भी महीनों कार्यालयों का चक्कर तब तक लगवाते है तब तक लोग रुपये देने को मजबूर न हो जाय।जदयू प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता ने कहा कि जिले के अधिकांश पदाधिकारी व कर्मचारी निरंकुश हो गए है।मिलना तो दूर फोन तक नही उठाते जब कोई इसकी शिकायत डीएम से करता है तो उसके मोबाइल नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल देते है।नियम कानून को ताक पर रख अपने काम करते है और सीधा साधी जनता पर रोब गांठते है।समिति के सचिव प्रवीण राय ने कहा कि बीडीओ व बीसीओ नुआंव मतदाता सूची का प्रकाशन न कर एक पक्षीय मतदाता सूची तैयार कर रहे है।ताकि मत्स्यजीवी सहयोग समिति का निर्विरोध निर्वाचन कराया जा सके।धरनारधियो ने बिधुत,शिक्षा पुलिस सहित कई विभागों पर गंभीर आरोप लगाते हुवे कहा कि साक्ष्य के बाद भी कार्रवाई नही की जा रही है।धरना देने वालो में जदयू प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता भ्रष्टाचार निरोधक अभियान समिति के सचिव राम सिंहासन यादव सचिव प्रवीण राय मछुआरा देवनारायण चौधरी बेचन चौधरी शुरेश चौधरी जायप्रकाश गुप्ता रौशन अंसारी बीरेंदर गुप्ता सतेंद्र सिंह श्रीनिवास सिंह श्रीनिवास राम आलिम अंसारी संजय यादव अरविंद राम सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed