07/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता अपने बूथों पर लोकसभा चुनाव की तैयारी के प्रचार प्रसार में लग जाये- रमेश सिंह

0

OM PRAKASH GUPTA

शाहगंज नगर में विधायक रमेश सिंह ने चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्या

शाहगंज(जौनपुर)

जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान चला कर अभी से लोक सभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोकसभा का चुनाव आने में अभी काफी समय है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अभी से बूथ सशक्तिकरण अभियान चला कर मजबूत बनाने का अभियान शुरू कर दिया है।
क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शाहगंज नगर में पहुंचे। वहां पर उन्होंने पार्टी के बूथ प्रमुख , मण्डल अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया। इसके बाद विधायक रमेश सिंह ने शाहगंज नगर के एक पैलस में बूथ प्रमुख व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने गांव में प्रत्येक घर में जाकर पार्टी की नीतियों का संदेश पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि घर-घर जाकर बीजेपी की सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाएं। प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता अपने बूथों पर लोकसभा चुनाव की तैयारी के प्रचार प्रसार में लग जाये। और चुनाव से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए।
विधायक रमेश सिंह ने शाहगंज नगर में चौपाल लगाकर जनता की समस्या को सुना और उसके बाद और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उसके निस्तारण के निर्देश दिए। विधायक रमेश सिंह ने कहा कि जनता की समस्या को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता है और शासन की भी यही मंशा है कि जनता की सभी समस्याएं दूर हों।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, सुनील अग्रहरि टप्पू, भुवनेश्वर मोदनवाल, कृष्ण कांत सोनी, प्रमोद सिंह, अरविंद अग्रहरि, वेद प्रकाश जयसवाल, अमित त्रिपाठी, चिन्ता हरण शर्मा आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed