05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

*कैथी मार्कंडेय महादेव मंदिर के घाट पर सेल्फी लेने के चक्कर में गंगा नदी में डूबा युवक,*

0

*कैथी मार्कंडेय महादेव मंदिर के घाट पर सेल्फी लेने के चक्कर में गंगा नदी में डूबा युवक,*
आइडियल इंडिया न्यूज़
जयचंद वाराणसी

वाराणसी। प्रसिद्ध कैथी मार्कंडेय महादेव मंदिर दर्शन करने आया एक युवक उफनाई गंगा में डूब गया। वह उसके एक साथी को बचा लिया गया। घाट पर सेल्फी लेते समय पैर फिसलने के कारण ये दर्दनाक हादसा हुआ। गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी है।
गंगा में डूबे युवक की पहचान बिहार निवासी रोशन सिंह (22) के तौर पर हुई है। वह गोरेगांव मुम्बई में रहता था। हाल ही में जलालपुर जौनपुर निवासी अनिकेश विश्वकर्मा के यहां आया था। सोमवार सुबह रोशन और अनिकेत दो अन्य साथियों के साथ कार से मार्कंडेय महादेव मंदिर पहुंचा।
बताया जाता है कि गंगा घाट पर रोशन अपने एक दोस्त के साथ सेल्फी लेने लगा तभी उसका पैर फिसल गया। रोशन को पकड़ने की कोशिश में उसका दोस्त भी उफनाई गंगा में गिर गया और दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद मछुआरों ने एक को तो निकाल लिया लेकिन रोशन सिंह का पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस पहुंची।
गोताखोरों ने कैथी, ढकवां, चंद्रावती घाट तक खोजने का प्रयास किया लेकिन गंगा में डूबे रोशन का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक ने एनडीआरएफ के लोगों को सूचना दी है। बाढ़ के चलते गंगा की लहरें तेज हैं। ऐसे में मछुआरों और गोताखोरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
इधर, रोशन के साथ आए उसके दोस्तों में कोहराम मचा है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। रोशन सिंह मुंबई के एक कॉलेज में बी.कॉम का छात्र था। उसका परिवार गोरेगांव मुम्बई में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed