रुद्राक्ष कन्वेन्शन सेंटर में जापानी भाषा में बनी महाभारत फिल्म के प्रीमियर का किया गया प्रदर्शन
रुद्राक्ष कन्वेन्शन सेंटर में जापानी भाषा में बनी महाभारत फिल्म के प्रीमियर का किया गया प्रदर्शन
आइडियल इंडिया न्यूज़ जयचन्द वाराणसी
वाराणसी:रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सभागार में शनिवार को जापानी भाषा में बनी फिल्म महाभारत का प्रदर्शन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर व राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल शामिल हुए।कार्यक्रम में जिलाधिकारी एस राज लिंगम भी मौजूद रहे।महाभारत फिल्म की स्क्रीनिंग डायरेक्टर हिरोशी कोईके भी मौजूद रहे।फिल्म नाच संगीत व कला का अद्भुत मिश्रण संजोए हुए है।
फिल्म निदेशक द्वारा एशिया के नौ देशों के कलाकारों से करार किया गया था।जिसमें केरल का प्रोडक्शन हाउस भी शामिल है।फिल्म वर्तमान परिदृश्य में जीवन जीने की कला सिखाती है तथा विभिन्न विविधता को संजोए हुए है।फिल्म जापान,इंडोनेशिया,थाइलैंड और मलेशिया की तारीकियाँ लिए हुए है।फिल्म में जापानी नोह स्टाइल औऱ क्योजन बेस्ड कला को बेहतर रूप में प्रस्तुत किया गया है।मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि हमें भारतीय संस्कृति पर गर्व होना चाहिए कि अब विश्व के लोग भी उस बात को समझ रहे।निराशा के माहौल से निकालने को महाभारत का विषय बहुत अच्छी समझ देता।जापान के कलाकारों को जीवंतता प्रदान करने के लिए बहुत धन्यवाद देता हूँ।मंत्री रविन्द्र जायसवाल द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा गया कि जापान के द्वारा बने रुद्राक्ष में जापान के द्वारा भारतीय विषय व संस्कृति पर बनी फिल्म को हम देख रहे ये बहुत गर्व की बात है।तीन सौ कलाकारों द्वारा किए गये अभिनय के लिए धन्यवाद देता हूँ।महाभारत हमें जीवन जीने की शैली सिखाती है।कार्यक्रम में कला जगत के लोगों की मौजूदगी रही।