वरिष्ठ पत्रकार श्री शिवाजी रतन कांबले आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष होंगे
वरिष्ठ पत्रकार श्री शिवाजी रतन कांबले आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष होंगे
आइडियल इंडिया न्यूज़
लक्ष्मण आबा सूर्यवंशी, जलगांव महाराष्ट्र
आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन प्रदेश इकाई महाराष्ट्र को गतिशीलता एवं मजबूती प्रदान करते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन महाराष्ट्र के सलाहकार समिति अध्यक्ष श्री शिवाजी रतन कांबले निवासी तुलजापुर जिला उस्मानाबाद महाराष्ट्र को प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र के पद पर मनोनीत किया जाता है l संगठन के प्रति निष्ठा, कार्य करने की शैली एवं संगठन को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता को देखते हुए महाराष्ट्र प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर यह निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉ प्रमोद वाचस्पति जी को अवगत करा दिया गया है तथा उनकी सहमति प्राप्त कर ली गई है। श्री शिवाजी रतन कांबले की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है तथा इनका कार्यकाल मार्च 2025 तक निर्धारित कर दिया गया है।
इस पूर्ण विश्वास के साथ की आपके द्वारा आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन इकाई महाराष्ट्र को मजबूती प्रदान करते हुए पत्रकारों के हित में सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। आपको बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
अजय कुमार मिश्र केंद्रीय संयुक्त प्रभारी आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन भारत