05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

दुष्कर्म के आरोपी को मिर्जामुराद पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

दुष्कर्म के आरोपी को मिर्जामुराद पुलिस ने किया गिरफ्तार

आइडियल इंडिया न्यूज़

धीरज पाण्डेय कछवा

वाराणसी

मिर्जामुराद/-पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मुथा अशोक जैन के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती जोन विक्रांत वीर व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीरज कुमार पांडेय के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब अंजनी कुमार राय के कुशल नेतृत्व में रविवार को मिर्जामुराद पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर करधना बाजार के पास से दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के आरोपी जुलकर नैन उर्फ बोम्मल 23 वर्ष निवासी ग्राम भटपुरवा मिर्जामुराद को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष मिर्जामुराद दीपक कुमार रणावत,उप निरीक्षक हरिकेश यादव,कांस्टेबल आशुतोष सिंह,कांस्टेबल विकास यादव,कांस्टेबल कमलेश यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed