गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय को बनाए जाने पर आजमगढ़ जनपद में पहली बार आगमन पर जगह जगह जोरदार स्वागत किए गए
आइडियल इन्डिया न्यूज़
संजय पाण्डेय आजमगढ़
भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय को बनाए जाने पर आजमगढ़ जनपद में पहली बार आगमन पर जगह जगह जोरदार स्वागत किए गए
इसी कड़ी में बवाली मोड़ पर भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ के जिला उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के पूर्व प्रत्याशी अजय सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी जी की जिंदाबाद के नारे लगाए गए उपस्थित लोगों ने इस मनोनयन पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को हार्दिक बधाइयां दी