06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

ब्राह्मणों ने सदैव समाज को जोड़ने का किया काम : कुन्दन

0
IMG-20230419-WA0153

 

ब्राह्मणों ने सदैव समाज को जोड़ने का किया काम : कुन्दन
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा की बैठक में नवनिनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

आइडियल इंडिया न्यूज़

संजय पांडेय आजमगढ़


आजमगढ़। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा की एक बैठक नगर के बड़ा गणेश मंदिर में मंगलवार को सम्पन्न हुई। जिसमें राष्ट्रीय समिति द्वारा जनपद के पं. शर्मानंद पाण्डेय को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष एवं युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष पं. रितेश कुमार पांडेय को बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

. अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में राष्ट्रीय संगठन मंत्री पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने कहा कि ब्राह्मणों ने सदैव समाज को जोड़ने का कार्य किया है और विश्व के सुख व शांति की कल्पना की हैं आगे उन्होंने कहा कि कर्मठ व जुझारू समाजसेवी शर्मानंद पाण्डेय और रितेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपकर राष्ट्रीय संगठन ने सराहनीय कार्य किया है, इससे संगठन को मजबूती मिलेगी।
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जयप्रकाश पांडेय ने कहाकि ब्राह्मणों द्वारा बताये गए राह पर चलकर ही यह देश विश्व गुरु था! इस संगठन द्वारा इस दिशा में सराहनीय कार्य किये जा रहे है। उन्होंने दोनों पदाधिकारियों को अपनी शुभकामना दी।


नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पं. शर्मानंद पांडेय ने कहाकि हमारे संगठन द्वारा ब्राह्मण समाज को एकजुट करने के लिए सघन अभियान चलाया जायेगा। आगे उन्होने कहाकि ब्राह्मण समाज उन्ही को समर्थन देगा, जो ब्राह्मण हित व उत्थान के लिए कार्य करेंगे।
संचालन कर रहे ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रदेश प्रभारी संजय कुमार पांडे ने कहा कि गरीब कमजोर प्रतिभावान ब्राह्मणों को हर संभव मदद करना अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा का एकमात्र उद्देश्य है और कहा कि ब्राह्मणों के हित में जो भी कार्य होंगे संगठन उसके लिए हमेशा तत्पर रहने का कार्य करेगा।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार तिवारी, अभिषेक पाण्डेय, बंशीधर पाठक, रमेश चंद्र पाण्डेय, प्रधान प्रमुख समाज सेवी हरीश पाठक, प्रधान समाजसेवी दीनानाथ मिश्रा, एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक आजीवन सहयोग निधि प्रमुख समाजसेवी जयराम उपाध्याय पंचदेव पाण्डेय, चन्द्रजीत तिवारी, संजय दुबे, शिवशंकर मिश्रा, राजेश गिरी, कन्हैया पाण्डेय, महंत दुर्गेश तिवारी, विवेकानंद मिश्रा, हरिगोविन्द तिवारी, सुनीता उपाध्याय, रविप्रकाश पाण्डेय, नवीन, गौतम चौबे, गणेश पाठक आदि लोग मौजूद रहे।
भवदीय

राष्ट्रीय संगठन मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed