06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

गुरुक्षेत्र फाउंडेशन (ट्रस्ट) ने पौधारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

0
IMG_20230605_192545_728

गुरुक्षेत्र फाउंडेशन (ट्रस्ट) ने पौधारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

आइडियल इंडिया न्यूज़
इन्द्र दमन उपाध्याय जौनपुर

 

जौनपुर : गुरुक्षेत्र फाउंडेशन (ट्रस्ट) ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय मार्ग स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर सहित गुरुक्षेत्र परिसर में पौधारोपण का कार्य किया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधे लगाए गए। सचिव शुभम चतुर्वेदी ने बताया कि संस्था द्वारा हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधारोपण किया जाता है। संस्था अध्यक्ष विमलेश उपाध्याय ने कहा कि सदस्यों द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न अवसरों पर पौधारोपण अभियान चलाया जाता है और समय-समय पर पौधों की देखभाल की जाती है। संस्था संरक्षक व सहसंरक्षक ने सदस्यों से आह्वान किया कि अपने जीवन काल में हर इंसान एक पौधा जरूर लगाएं और वृक्ष बनने तक उसकी सेवा करे।

ट्रस्ट संस्थापक आलोक उपाध्याय व उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने सभी सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान संस्था संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार इंद्रदमन उपाध्याय, सहसंरक्षक जय प्रकाश उपाध्याय, प्रदेश प्रभारी अनुपम उपाध्याय, कोषाध्यक्ष ज्ञानती देवी सहित कई अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed