राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रान्तीय अध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्य सचिव से औपचारिक मुलाकात की

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रान्तीय अध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्य सचिव से औपचारिक मुलाकात की
आईडियल इंडिया न्यूज
अखिलेश मिश्र “बागी” मीरजापुर
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद मीरजापुर शाखा के जिलाध्यक्ष नारायणजी दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वार्षिक अधिवेशन के बाद आज प्रदेश के मुख्य सचिव से एक औपचारिक मुलाकात हुई। मुख्य सचिव ने संयुक्त परिषद के अध्यक्ष पद पर जे.एन. तिवारी के निर्विरोध निर्वाचन पर बधाई एवम् शुभ कामनाएं दिया। उनके साथ में संयुक्त परिषद की सचिव अरुणा शुक्ला भी थीं। मुख्य सचिव ने अरुणा शुक्ला एवम् समस्त पदाधिकारियों को भी बधाई दिया।मुख्य सचिव ने कहा कि वह कर्मचारियों की मांगों पर संवेदनशील हैं। कैशलेस इलाज में आ रही कठिनाइयों को उनके संज्ञान में लाने पर उन्होंने स्वयं संबंधित अधिकारियों से वार्ता किया है। आज मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि कैशलेश इलाज से संबंधित किसी भी समस्या को उनके संज्ञान में लाए जाने पर उसका तुरंत निराकरण होगा। उन्होंने कहा कि विशेष संस्थानों, समस्यायों से उन्हें अवगत कराया जाय, तत्काल कार्यवाही होगी। मुख्य सचिव के साथ मुलाकात सद्भावपूर्ण रही। संयुक्त परिषद की तरफ से मुख्य सचिव जी के स्नेहपूर्ण, कर्तव्यबोधक एवम् कर्मचारी कल्याण के संदेश के लिए आभार व्यक्त किया गया।