06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

2024 में प्रदेश से सपा को मिलेगी शानदार जीत, रीबू श्रीवास्तव*

0
Screenshot_20230629_005928_Google

*2024 में प्रदेश से सपा को मिलेगी शानदार जीत, रीबू श्रीवास्तव*

आइडियल इंडिया न्यूज़

डा सुषमा श्रीवास्तव जौनपुर

*पार्टी कार्यालय में महिला संगठन की कसी नकेल, बढ़ाया हौसला*

 

*आरोप, भाजपा सरकार में महिला अपराध के आंकड़े बढ़े*

 

*जौनपुर।*

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला समाजवादी महिला सभा की समीक्षा बैठक बुधवार को हुई। जिसमें मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रिबू श्रीवास्तव ने बैठक को संम्बोधित करते हुए कहा महिलाओं का सम्मान स्वाभिमान का कोई ध्यान दिया है तो सिर्फ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने। समाजवादी सरकार में महिला अपने आप को सुरक्षित समझती थी लेकिन आज भाजपा सरकार ने महिलाओं को हर तरह से प्रताड़ित अपमानित करने का काम किया है । भाजपा सरकार में महिला डरीं सहमी है। आज जहाँ देश मे आधी आबादी महिलाओं की है लेकिन अपनी अधिकार की लडाई नहीं लड़ पा रही हैं । महिलाएं घर का किचन समेत सारा खर्च देखती हैं फिर भी आप देख सकती हैं कि गैस सिलेंडर से लेकर राशन तक कितना मंहगा हो गया है। लेकिन भाजपा सरकार इसका कोई ध्यान नहीं दें रही है।

समाजवादी सरकार में जहां महिलाओं को वीमेन पावर लाइन 1090 जैसे सुरक्षा प्रदान किया घरेलू समान सब कम दामों में मिला करते थे। आज उत्तर प्रदेश मे महिलाओं का सबसे ज्यादा बल्तकार के केस देखें जा रहे हैं। भाजपा सरकार बलात्कारियों को सजा ना देके उनका संरक्षण कर रही है। आज समय आ गया हैं कि महिलाओं को अपने अपमान का बदला लेने का 2024 के लोकसभा चुनाव मे महिलाओं को अपने ताकत का अहसास भाजपा सरकार को दिखाने की जरूरत है। अगर महिला एकजुट हो जाये तो निश्चित रूप से ये भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगी। अखिलेश यादव एक ऐसे नेता हैं जो महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा दे सकते हैं।

सपा जिलाध्यक्ष डां अवधनाथ पाल ने कहा महिलाओं को अपनी ताकत स्वयं समझना होगा आप के ऊपर लगातार भाजपा सरकार में अत्याचार कर रहा है आप चूप है। अब समय आ गया “भाजपा सरकार हटावों महिलाओं का सम्मान बचावों” महिलाओं के बीच जाकर सबको जागरूक कीजिये।

कार्यक्रम की अध्यक्षता तारा त्रिपाठी और संचालन सोनी सेठ ने किया। बैठक में मुख्य रूप डां सुमन यादव, नीलम सिंह, सोनी यादव, शबीना खान, शबनम नाज, शरताज बानो, रुबी बिन्द, शुशीला देवी, हरेश यादव, अनीता, सुषमा गौतम, रेनू कुमारी, निशू गौतम संगीता प्रजापति, लीलावती सरोज, सोनम सोनकर, निधि पाल, अमरावती निषाद, निधि गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed