05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

गुरुक्षेत्र फाउंडेशन (ट्रस्ट) द्वारा कराया गया वृक्षारोपण

0
IMG-20230722-WA0524

 

गुरुक्षेत्र फाउंडेशन (ट्रस्ट) ने कराया वृक्षारोपण
जौनपुर: शनिवार को विकासखंड करंजाकला के ग्राम पंचायत देवकली स्थित अमृत सरोवर में गुरुक्षेत्र फाउंडेशन (ट्रस्ट) एवं जिला प्रशासन, जौनपुर के संयुक्त तत्वाधान में बृहद वृक्षारोपण महाअभियान कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नितिन अग्रवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार यादव, प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख करंजाकला व संभागीय वन अधिकारी(डीएफओ) प्रवीण खरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग और गुरुक्षेत्र फाउंडेशन (ट्रस्ट) की ओर से स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों को पौधे वितरित किए गए।
ट्रस्ट अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वृक्षारोपण जन-अभियान 2023 के तहत प्रदेश में 30 करोड़ पौधारोपण के लक्ष्य को सफल बनाने में जन भागीदारी आवश्यक है, और हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। वृक्षों की रक्षा सर्वोपरि है। हम सभी को वृक्षारोपण करते हुए रोपित पौधों की सुरक्षा करने के लिए कृतसंकल्पित होना चाहिए।

गुरुक्षेत्र फाउंडेशन सचिव शुभम चतुर्वेदी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व परिस्थिति के संतुलन को सुनिश्चित करते हुए सभी की सहभागिता आवश्यक है और पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ जैसे जागरूकता संदेश के बीच न केवल पौधे लगाए गए, बल्कि इसके संरक्षण के लिए संकल्प लिया गया।
वन विभाग और गुरुक्षेत्र फाउंडेशन (ट्रस्ट) की ओर से जौनपुर सिटी सहित विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण के साथ पौधों का वितरण भी किया गया। 30 करोड़ पौधरोपण अभियान में सभी की सहभागिता पर जोर दिया गया। गुरूक्षेत्र फाउंडेशन अध्यक्ष विमलेश उपाध्याय ने कहा कि स्वच्छ वातावरण के लिए सभी को जागरूक होना चाहिए। हम सभी को न सिर्फ पौधे लगाने चाहिए बल्कि इसकी देखरेख करते हुए इसको संरक्षित करना हम सभी का दायित्व है। प्राणि जगत के कल्याण के लिए वृक्षारोपण एक सामाजिक कार्य है। हम सभी को इसमें बढ़कर कार्य करना चाहिए।
जिसके दौरान ट्रस्ट संस्थापक आलोक उपाध्याय, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, ग्राम विकास अधिकारी अश्वनी सिंह, ग्राम प्रधान गीता यादव, खंड विकास अधिकारी रामदरश यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed