जिला पदाधिकारी ने नुआंव प्रखंड का किया औचक निरीक्षण, बीडब्ल्यूओ पर गिरी गाज,प्रपत्र क गठित करने का निर्देश
जिला पदाधिकारी ने नुआंव प्रखंड का किया औचक निरीक्षण, बीडब्ल्यूओ पर गिरी गाज,प्रपत्र क गठित करने का निर्देश।
एमओ पर भी शोकाज, सीओ को चेतावनी।
आइडियल इंडिया न्यूज़
दीपक कुमार गुप्ता नुआंव कैमूर
कैमूर जिला पदाअधिकारी सावन कुमार द्वारा नुआंव प्रखंड का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने का मामला संज्ञान में आने के बाद उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई।साथ ही संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।
जिलाधिकारी द्वारा अंचल कार्यालय से संबंधित दाखिल खारिज परिमार्जन एलपीसी इत्यादि मामले की समीक्षा की गई।अधिकारियों का अंचलाधिकारी बद्री प्रसाद गुप्ता एवं राजस्व पदाधिकारी रवि शेखर द्वारा डाटा मांगते हुए निरीक्षण की गई
निरीक्षण के क्रम में मुख्य मंत्री आवास योजना के प्राप्त नौ लक्ष्यों में से सात पूर्ण एवं दो अनापत्ति प्रमाण पत्र के अभाव में लंबित पाया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया की लंबित आवास के अनापत्ति प्रमाण पत्र शीघ्र निर्गत करे। कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी की खोज की गई तो वे नदारद पाए गए। दूरभाष पर वार्ता के समय भी उनके द्वारा किसी भी योजनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। जिसको जिला पदाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुवे जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया की प्रपत्र क गठित कर विभाग को भेजे।
वहीं आपूर्ति के समीक्षा के क्रम में पाया गया कि एमओ द्वारा पन्द्रह दिनों से कोई जाँच प्रतिवेदन को प्रतिवेदि नहीं किया गया है।जिसे घोर लापरवाही मानते हुवे जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को उनसे स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। कृषि कार्यालय की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी ज़्यादातर कार्य दिवस में कार्यालय नहीं आते एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को बीज़ वितरण से संबंधित प्रतिवेदन भी 15 दिनों से उपलब्ध नहीं कराया है। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड कृषि पदाधिकारी नुऑव से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया।कुछ नेताओं द्वारा आम लोगो को जब सीओ बद्री प्रसाद गुप्ता द्वारा परेशान करने की शिकायत की गई तो सीओ को चेतावनी दिया की भविष्य में ऐसी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।