06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

नगर परिषद भभुआ के पूर्व चेयर मैन जैनेंद्र आर्य के नेतृत्व में कई जनप्रतिनिधियों ने पूर्व जिप अध्यक्ष उमाशंकर जायसवाल से मिल स्वास्थ्य संबंधी जाना हाल

0

नगर परिषद भभुआ के पूर्व चेयर मैन जैनेंद्र आर्य के नेतृत्व में कई जनप्रतिनिधियों ने पूर्व जिप अध्यक्ष उमाशंकर जायसवाल से मिल स्वास्थ्य संबंधी जाना हाल।

टीम में राष्ट्रीय वैश्य महासभा के संरक्षक सोहन गुप्ता जिला संयोजक सह पूर्व मुखिया भरथ प्रसाद गुप्ता जिला अध्यक्ष सह पत्रकार विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता उर्फ गुड्डू जिला उपाध्यक्ष अरविंद आर्य जिला संगठन सचिव संजय कुमार सहित कई थे शामिल।

 

विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता स्टेट हेड बिहार

कैमूर/ मोहनिया । राष्ट्रीय वैश्य महासभा के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष सह कैमूर जिला के संरक्षक व पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष उमाशंकर जायसवाल से उनके मोहनिया स्थित आवास पर कई जनप्रतिनिधियों ने मिलकर कुशल क्षेम के बाद उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।और भगवान से शीघ्र उनको पहले जैसा चंगा करने की प्रार्थना की।

नगर परिषद भभुआ के पूर्व अध्यक्ष सह महासभा के प्रदेश महासचिव जैनेंद्र कुमार आर्य उर्फ जोनी के नेतृत्व में संरक्षक सोहन गुप्ता संयोजक सह पूर्व मुखिया भरत प्रसाद गुप्ता जिला अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता जिला उपाध्यक्ष अरविंद आर्य जिला संगठन मंत्री संजय कुमार विनोद गुप्ता दीपू राय परवेज भाई वशिष्ठ यादव सहित अन्य शामिल थे।

जैनेंद्र आर्य ने बताया की श्री जायसवाल सर्वसमाज के नेता है।कैमूर जिला की विकास के लिए ये बराबर प्रयत्नशील रहते है।इनका मार्गदर्शन व आशीर्वाद से ही हम लोग आज इस मुकाम तक पहुंचे है। बतादे की श्री उमाशंकर जायसवाल का हार्ट का सफल आपरेशन के बाद वे चिकित्सको की सलाह पर फिलहाल स्वास्थ्य लाभ ले रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed