06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

नव निर्मित प्याऊ का ब्लाक प्रमुख ने फीता काट उदघटन करने के बाद आम लोगो को किया समर्पित

0

लगभग 5 लाख की लागत राशि से प्रखंड कार्यालय परिसर में आगंतुको के हलक को तर करने हेतु नव निर्मित प्याऊ का ब्लाक प्रमुख ने फीता काट उदघटन करने के बाद आम लोगो को किया समर्पित।

अब लोगो को नसीब होगा शुद्ध पेय जल,चारो तरफ हो रही सराहना।

विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता,स्टेट हेड बिहार।

कैमूर /नुआंव

लगभग 5 लाख रुपया की लागत राशि से प्रखंड कार्यालय परिसर में आरटीपीएस काउंटर के नजदीक नवनिर्मित प्याऊ का उदघाटन ब्लॉक प्रमुख रीमा सिंह ने फीता काट कर नल को संचालित कर जरूरत मंद लोगो को समर्पित किया।षष्टम वित्त आयोग की राशि से प्रखंड कार्यालय में प्याऊ का निर्माण हो जाने से अब शुद्ध पेय जल से लोग अपना हलक को आराम से तर कर पाएंगे।

इस मौके पर प्रमुख रीमा सिंह ने लोगो को संबोधित करते हुवे कहा की 5 लाख रुपए से समरसेबल बोरिंग, पाइप वायरिंग प्याऊ इत्यादि का निर्माण कार्य किया गया है।उन्होंने कहा की जब मैं प्रमुख बनी तो प्रखंड कार्यालय परिसर में आम लोगो के लिए पीएचडी द्वारा सिर्फ एक चापाकल लगाया गया था।और इसका भी पानी पीने योग्य नहीं था।

जब अपनी प्यास बुझाने के लिए आमलोगों को मैं खासकर गर्मी के दिनों में इधर उधर भटकते देखा तो उसी दिन ठान लिया की इस समस्या का निदान प्राथमिकता के आधार पर करूंगी।जो आज पूरी हुई। उप प्रमुख निशिकांत पाण्डेय ने बताया की प्रखंड कार्यालय परिसर में मौजूद जन उपयोगी संसाधनों का आधुनिकी कारण के कार्य को पूरा करने के लिए पंचायत समिति की ओर से लगभग 25 लाख रुपया खर्च करने की कार्य योजना पर काम चल रहा है।जिसमे शौचालय एवं सभा कक्ष भी शामिल है।बतादे की जिला पदाधिकारी सावन कुमार भी आगंतुकों को शुद्ध पेय जल एवं शौचालय की व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश निरीक्षण क्रम में बीडीओ को दिया था।इस मौके पर पूर्व प्रमुख अभय कुमार सिंह ने प्रमुख की टीम को बधाई देते हुवे कहा की आप लोग बखूबी अपने दायित्वों एवं कार्तब्यो का निर्वाहन कर रहे है जो काबिले तारीफ है।

उदघाटन समारोह में बीडीओ ऋषिकेश कुमार राजस्व अधिकारी रवि शेखर उपप्रमुख ऋषि कांत पांडे ,पूर्व ब्लाक प्रमुख अभय कुमार सिंह पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार उर्फ टावर बाबा निशी कांत पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।प्रमुख प्रतिनिधि सह पति गट्टू सिंह ने उपस्थित सभी लोगो का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed