06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

हरि सहनी बने विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता

0
IMG-20230820-WA0288

हरि सहनी बने विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता।

आइडियल इंडिया न्यूज।

विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता,स्टेट हेड,

पटना। बिहार में भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष को बदल दिया है।

भाजपा ने सम्राट चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद अब उनकी जगह हरि सहनी को बिहार विधान परिषद का नेता प्रतिपक्ष बनाया है।

हरि सहनी दरभंगा के रहने वाले हैं। वे दरभंगा के भाजपा जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी भी रह चुके हैं।

साल 2015 के विधानसभा चुनाव में वे दरभंगा की बहादुरपुर सीट पर भोला यादव से हार गए थे। इसके बाद पार्टी ने उन्हें संगठन में जिम्मेदारी सौंपी थी।

इसके बाद वह भाजपा की तरफ से विधान पार्षद बने। अब उन्हें एक और नई जिम्मेदारी दी गई है।

लोकसभा चुनाव से पहले यह भाजपा का मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के अति पिछड़ा वोट बैंक में सेंधमारी का नया दांव माना जा रहा है।

बिहार भाजपा ने किया ट्वीट।

इस संबंध में बिहार भाजपा की ओर से एक ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी गई है। बिहार भाजपा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि आज प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधान पार्षद हरि सहनी को बिहार विधान परिषद का नेता प्रतिपक्ष घोषित किया है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा समेत अन्य वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।

हरि सहनी ने पद संभालने के बाद की प्रेसवार्ता।

उन्होंने मछुआरों की समस्या को उठाते हुवे सरकार को घेरा
विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद हरि सहनी ने एक प्रेसवार्ता कर बिहार के मछुआरों की समस्या को उठाया। उन्होंने कहा कि बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ही इस संकट का कारण बने हैं।

दरअसल, विषय यह है कि मछुआ समाज के व्यापार और हित को ध्यान में रखते हुए एनडीए सरकार ने 2006 में नियम पारित किया था।

इसके अंतर्गत बिहार में जितने भी जलाशय हैं, सभी का बंदोबस्त हर प्रखंड में चल रही सोसाइटी के माध्यम से होता है। सरकार उस सोसाइटी को इसे सौंपती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed