जेडीयू के पूर्व एमएलसी प्रोफेसर रामबदन राय ने बनाई नई पार्टी,लोक सभा चुनाव में लेगी भाग

जेडीयू के पूर्व एमएलसी प्रोफेसर रामबदन राय ने बनाई नई पार्टी,लोक सभा चुनाव में लेगी भाग।
आइडियल इंडिया न्यूज।
विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता,स्टेट हेड बिहार।
बिहार राज्य में कर्पूरी जनता दल के नाम से एक नई पार्टी का गठन पूर्व एमएलसी ने किया है। जदयू के पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रो. रामबदन राय इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। वे 1991 में राजद टिकट पर बेगूसराय से लोकसभा का चुनाव भी लड़े थे।
उन्होंने पार्टी बनाने के बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अति पिछड़ों की हकमारी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 2015 में उस समय की महागठबंधन सरकार ने तेली, दांगी सहित कई अन्य मजबूत पिछड़ी जातियों को अति पिछड़ों की सूची में शामिल कर दिया।जिससे वास्तविक अति पिछड़ों की हकमारी हुई है।
राज्य सरकार का खुल रहा पोल।
इसके कारण जननायक कर्पूरी ठाकुर के वास्तविक अति पिछड़ों की हकमारी हो रही है। पंचायती राज, नगर निकाय, बिहार लोकसेवा आयोग एवं अन्य सरकारी नौकरियों पर बाद में शामिल हुई अत्यंत पिछड़ी जातियां कब्जा कर रही हैं। इससे राज्य सरकार के समावेशी विकास के नारा का भी पोल खुल रहा है।
लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेगी पार्टी
श्री राय ने कहा कि उनकी नई पार्टी का लक्ष्य अति पिछड़ों का अधिकार दिलाना है। हमारी पार्टी अगले साल लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेगी। वह स्वयं बेगूसराय से चुनाव लड़ेंगे। संवाददाता सम्मेलन में नंदकिशोर मंडल, दीपक कुमार, राहुल मंडल, कृष्णचंद्र शास्त्री, राहुल कुमार, वीरेंद्र मंडल सहित अन्य नेता उपस्थित थे।