06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर जौनपुर की कवित्रियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से कही दिल की बात

0
Screenshot_20230824_185537_Google

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर जौनपुर की कवित्रियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से कही दिल की बात

आइडियल इंडिया न्यूज़

डा सुषमा श्रीवास्तव जौनपुर

जौनपुर जनपद के दो प्रमुख कवित्रियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से अपने दिल की बात और इसरो के वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई देते हुए कविताओं के माध्यम से अपनी बात करने का प्रयास किया। इन रचनाओं में कितनी गहराई है, कितना देश प्रेम है और राष्ट्र के प्रति कितना समर्पण भाव है, इन पंक्तियों के माध्यम से समझा जा सकता है ।आईए देखते हैं।

कवित्री विभा तिवारी की रचना

कितनो ने महबूब बनाया कितनो ने उसको मीत लिखा,

 

कर डाले कितनो ने सृजना कितनो ने उसपर गीत लिखा।

 

चन्द्रयान निकला धरती से चन्द्रमा पर पैर जमाने को,

 

लेकिन इतिहास के पन्नों में भारत ने अपना जीत लिखा।।

 

इसी क्रम में आइए देख लेते हैं जौनपुर जनपद की एक और रचनाकार

 

कवित्री सुमति श्रीवास्तव के विचार इन पंक्तियों के माध्यम से

आसमान में लाखो तारे ,पर चांद से सुंदर क्या होगा।

 

है तूफान घुलता दिल में तो, स्वप्न के अंदर क्या होगा।।

 

बढते कदम हमारे जब ,हरपल है इक मंजिल की ओर।

 

तब हम सबके कदमों में, चांद से बढकर क्या होगा।।

 

हार्दिक बधाई इसरो।।

विभा तिवारी ,सुमति श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed