कर्मनाशा नदी में मछुवारों के जाल में मछली की जगह फस गया अजगर।

कर्मनाशा नदी में मछुवारों के जाल में
मछली की जगह फस गया अजगर।
मचा हड़कंप सूचना के बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने की रेस्क्यू।आइडियल इंडिया न्यूज ।
विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता,स्टेट हेड,बिहार।
कैमूर/नुआंव। कैमूर जिले के नुआंव प्रखंड के पजराव गांव के बधार से होकर गुजर रही कर्मनाशा नदी में मछुआरों द्वारा मछली मरने के लिए कर्मनाशा नदी में डाले गए महाजाल में एक अजगर के फस जाने के बाद बड़ी मछली फसने के भ्रम में जब जाल को खींचा गया तो मछुआरों के होश उड़ गए। आनन फानन में इसकी सूचना मछुआरों ने स्थानीय थाना के माध्यम से वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई।अनुमान लगाया जा रहा है की कैमूर पहाड़ी से निकलकर विशालकाय अजगर नदी के रास्ते तराई क्षेत्र में आ गया होगा।