06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

देश को भाजपामुक्त करेगा ‘इंडिया’ गठबंधन – ललन सर्राफ।

0
IMG-20230911-WA0081

देश को भाजपामुक्त करेगा ‘इंडिया’ गठबंधन – ललन सर्राफ।

2024 में हम जीतेंगे बिहार की 40 की 40 लोकसभा सीटें – डॉ. अमरदीप।

लोगों से पूछें कि भाजपा ने उनके लिए क्या किया – भगवान सिंह कुशवाहा।

व्यवसायियों को एकजुट होकर लड़नी होगी 2024 की लड़ाई – धनजी प्रसाद।

आइडियल इंडिया न्यूज।
विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता,स्टेट हेड,बिहार।
पटना डेस्क। आरा में जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ एवं जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ की संयुक्त जिलास्तरीय प्रशिक्षण सह संवाद कार्यक्रम, एमएलसी श्री ललन सर्राफ के नेतृत्व में मुख्य बाजार में “हाटे बाजार-नीतीशे कुमार जनसम्पर्क अभियान” चलाया गया।

आरा के हरिजी का हाता स्थित लोकनायक सामुदायिक भवन में जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ तथा जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ का संयुक्त जिलास्तरीय प्रशिक्षण सह संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधानपार्षद व जदयू के प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा दोनों प्रकोष्ठों के प्रभारी श्री ललन सर्राफ, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप, जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री धनजी प्रसाद, पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा, विधानपार्षद श्री राधाचरण साह, पूर्व विधायक श्री प्रभुनाथ राम, श्री विजयेन्द्र यादव, श्री रमाकांत ठाकुर, प्रदेश महासचिव श्री अरविन्द सिंह उर्फ छोटू सिंह, प्रदेश सचिव श्री गणेश कानू, श्री राजकुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष श्री जयप्रकाश चौधरी, प्रदेश पदाधिकारी श्री अरविन्द निराला सिन्दूरिया, श्री मिथिलेश कुमार, वरीय नेता श्री कामेश्वर कुशवाहा, श्री सतेन्द्र नारायण सिंह, श्री शंभू सोनी, श्री अभय विश्वास भट्ट, श्री राकेश सोनी, श्री रतिकांत तिवारी, श्री सुजित पाठक, श्री भगवान वर्मा, श्री चन्द्रभानु गुप्ता, श्री देव शर्मा, मो. रहमान, मो. मुराद आलम, श्री कुणाल गौरव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री धनजी प्रसाद ने और संचालन डॉ. अमरदीप ने किया।

इस मौके पर विधानपार्षद सह कोषाध्यक्ष श्री ललन सर्राफ ने कहा कि आज भारत का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। देश के इतिहास को बदलने की नापाक कोशिश की जा रही है। केन्द्र की मोदी सरकार ने साम्प्रदायिक और जातीय उन्माद के सिवाय देश को कुछ नहीं दिया। भ्रष्टाचार की भी उनकी अपनी परिभाषा है। उनके साथ जाकर बड़े से बड़ा भ्रष्टाचारी बेदाग हो जाता है। प्रधानमंत्री मोदी के राज में एक ओर जंतर-मंतर पर बैठी पहलवान बेटियां प्रताड़ित की जाती हैं और दूसरी ओर मणिपुर में हमारी बेटियां निर्वस्त्र घुमाई जाती हैं, लेकिन इस संवेदनहीन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। विशेष राज्य का दर्जा बिहार का हक था, लेकिन नहीं मिला। ये सरकार बार-बार नोट बदलती है, इस बार हमलोग नोट के साथ अपना वोट भी बदल कर इन्हें सबक सिखाएंगे। 2024 में इंडिया गठबंधन देश को भाजपा-मुक्त करेगा।

जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार गांधी, जेपी, लोहिया, बाबासाहेब अंबेडकर और जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों के वाहक हैं। इन पुरोधाओं के सपनों और आदर्शों को इन्होंने जमीन पर उतारने का काम किया है। जदयू की विचारधारा ही हमारी ताकत है, जो हमारे विरोधियों के पास नहीं है। अब हमें आधुनिक तकनीक से भी स्वयं को लैस करना है और सोशल मीडिया पर देश की विभाजनकारी ताकतों को मुँहतोड़ जवाब देना है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता के प्रयत्नों से ही ‘इंडिया’ गठबंधन ने आकार लिया है और इसे इतिहास रचने से कोई नहीं रोक सकता। 2024 में हम बिहार की 40 की 40 लोकसभा सीटें जीतेंगे।

पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमें श्री नीतीश कुमार जी की 18 साल की उपलब्धियों को लोगों के बीच पहुँचाने के साथ-साथ उनसे ये सवाल भी करना चाहिए कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने 9 वर्षों में उनके लिए क्या किया। भाजपा ने सिवाय देशवासियों को छलने के कुछ नहीं किया।

पूर्व विधायक श्री विजयेन्द्र यादव ने कहा कि जदयू सबसे मजबूत पार्टी है। इसकी जड़े समाज में सबसे गहरी हैं।

पूर्व विधायक श्री प्रभुनाथ राम ने कहा कि भाजपा देश के संविधान को बदलने का षड़्यंत्र कर रही है।

पूर्व विधायक श्री रमाकांत ठाकुर ने कहा कि देश कर्ज में डूबा है और केन्द्र की मोदी सरकार जी-20 की बैठक का ढोल पीटने में मशगूल है।

जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री धनजी प्रसाद ने कहा कि व्यवसायियों को एकजुट होकर 2024 की लड़ाई लड़नी होगी और अपने नेता का संदेश हर हाट, हर बाजार तक पहुँचाना होगा।
वही श्री ललन सर्राफ के नेतृत्व में आरा के मुख्य बाजार में “हाटे बाजार-नीतीशे कुमार जनसम्पर्क अभियान” भी चलाया गया। इस अभियान में कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान एक-एक दूकान-प्रतिष्ठान में जाकर पार्टी का पर्चा बांटा गया और साथ ही नुक्कड़ सभा भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed