06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

जौनपुर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया

0
4

 

Avdhesh Mishra

किसान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी के द्वारा किसानों की समस्या को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाए।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने लम्पी वायरस के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी और सभी किसानों से टीका लगवाने के लिए अपील की। जिला उद्यान अधिकारी ने विभाग से सम्बंधित योजनाओं के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को फूलों की खेती, मशरूम की खेती, शहद की खेती करने के लिए अवगत कराया। उन्होंने बताया कि स्ट्राबेरी खेती बहुत ही लाभदायक है इच्छुक किसान रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
प्रधानमंत्री सिचाई योजना में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराकर लाभ ले। रजिस्ट्रेशन हेतु  खतौनी, आधार कार्ड और रजिस्ट्रेशन की प्रति की आवश्यकता होगी। संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने किया।
इस मौके पर किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजनाथ यादव, सन्तोष सिंह, सुरेन्द्र सिंह, शुभाश्री, दूर्गा मौर्या आदि किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed