विश्व शांति दिवस पर ” अंतर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार ” से नवाजी गई :-डा० नीलम सांगवान

विश्व शांति दिवस पर ” अंतर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार ” से नवाजी गई :-डा० नीलम सांगवान|
आइडियल इंडिया न्यूज़
ब्यूरो डेस्क सोनीपत हरियाणा
सोनीपत विकास नगर में स्थित हरियाणा वैदिक स्कूल की प्राचार्या व समाज सेविका डॉ ० नीलम सांगवान को विश्व शांति दिवस के अवसर पर शांति फाउंडेशन गोंडा, उत्तर प्रदेश द्वारा कार्य क्षेत्र संपूर्ण भारत की अध्यक्षा पिंकी देवी, मुख्य अतिथि अभिमन्यु यादव नेपाल, संयोजक सुनील कुमार ने ” अंतर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार ” द्वारा सम्मानित किया|ये अवार्ड डा० नीलम सांगवान को शिक्षा के साथ-2 छात्रों के सर्वांगीण विकास व सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के करने के लिए व बहुमूल्य योगदान देने हेतु इस सम्मान से अलंकृत किया गया|
संस्था ने बहुमुखी प्रतिभा का सम्मान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की|इस सम्मान को प्राप्त करके संस्था का व संयोजक सुनील कुमार आनंद का तहदिल से हार्दिक अभिनंदन किया|