विंध्याचल धाम में पान गुटखा पर प्रतिबंध लगा, एक हजार जुर्माना

Akhilesh Mishra’ Bagi’
मिर्जापुर: यदि आप पान गुटखा के शौकीन हैं। और विंध्याचल आ रहे तो सावधान ! विश्व प्रसिद्ध विंध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां विंध्यवासिनी धाम में पान, गुटखा, जर्दा के साथ धुम्रपान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। पकड़े जाने पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया गया है।
जिलाधिकारी प्रिंयका निरंजन ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिये हैं। मंदिर के प्रभारी अधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह से आदेश को कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिए हैं। मंदिर परिसर के आसपास पान गुटखा बेचना प्रतिबंधित कर दिया गया है।