राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की प्रतियोगिता सम्पन्न
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की प्रतियोगिता सम्पन्न
बाल विज्ञानियों ने प्रस्तुत किया स्वास्थ और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना से सम्बन्धित प्रोजेक्ट्स
डा० चन्द्रकला सिंह जिला समन्वयक राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस जौनपुर के सहयोग से सफल रहा कार्यक्रम
आइडियल इंडिया न्यूज़
धर्मेंद्र सेठ जौनपुर
जौनपुर ,राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 30 अक्टूबर 2023 को नेहरू बालोद्यान इण्टर कालेज, वन विहार रोड के प्रागण में आयोजित की गयी।
इस वर्ष के लिए राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय स्वास्थ और कल्याण के लिए पारितत्र को समझना था। मुख्य विषय से सम्बन्धित स्वास्थ एवं पोषण से सम्बन्धित स्थानीय समस्याओं पर आधारित बच्चे अपने प्रोजेक्ट्स तैयार करके जिला स्तरीय आयोजन में प्रस्तुत किये। यह जानकारी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस जौनपुर की जिला समन्वयक डा० चन्द्रकला सिंह ने दी। जिला समन्वयक ने आगे बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार द्वारा बच्चों में कियेटिव सोच एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करने के उद्देश्य से पिछले 31 वर्षो से लगातर पूरे देश में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की आयोजन सम्बन्धित राज्यों में विज्ञान लोकप्रियकरण के क्षेत्र में सुप्रसिद्ध सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थाओं के माध्यम से शिक्षा विभाग के समन्वयन में सतत् किया जा रहा है जिसमे कई लाख बच्चे अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं का अध्ययन विज्ञान विधि से करके उसे समाधान करने का प्रयास करते हैं और उसके सतत् दस्तावेजीकरण को विभिन्न स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रस्तुत करते हैं, जिन्हें बाल वैज्ञानिक के रूप में सम्मानित किया जाता है।
जिला समन्वयक ने आगे बताया कि बच्चों द्वारा प्रोजेक्ट्स तैयार करने में सुविधा की दृष्टि से मुख्य विषय को 05 सब थीमों में भी विभक्त कर दिया गया था. जिसमे से 1 अपने पारितन्त्र को समझना 2. स्वास्थ्य, पोषण व कल्याण को प्रोत्साहन देना 3. पारितन्त्र और स्वास्थ्य के लिए सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रथाये आत्मनिर्भरता के लिए पारितन्त्र आधारित दृष्टिकोण 5. पारितन्त्र और स्वास्थ्य के लिए तकनीकी नवाचार आदि थे।
सम्बन्धित उप विषयों के अन्तर्गत बच्चों ने पता किया कि उनके आस-पास स्वास्थ्य और पोषण से सम्बन्धित क्या-क्या प्रमुख समस्याएं है, और वे अपने प्रोजक्ट के अन्तर्गत विज्ञान विधि से कार्य कर के उसे पहचाने तथा कार्य योजना तैयार करके उसके समाधान का प्रयास किये। बच्चे पता लगाये कि जौनपुर में स्वास्थ और पोषण के लिए समाज का परस्पर तालमेल कैसा है, स्वास्थ और पोषण और पर्यावरण परस्पर किस रूप में जुडे हुये हैं और उसका स्वास्थ्य पर प्रभाव कैसा पड़ रहा है, बच्चे अययन के दौरान अपने आस पास के क्षेत्र मे पता किये कि स्वास्थ्य और पोषण हेतु क्या क्या उपाय करना उचित है और वे अपने स्तर से क्या क्या उपाय कर सकते हैं, बच्चे इस पर प्लानिंग किये और उसे एक नमूने के रूप में प्रस्तुत करने के प्रयास किये.
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न 20 विद्यालयों की 2 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमे जूनियर ग्रुप मे सारिका वर्मा नेहरू बालोद्यान सीनियर सेकेण्डरी स्कूल जीनपुर रितिका मौर्या तारा कार्यन्ट इण्टर कालेज, जीनपुर तथा सीनियर ग्रुप में तरूण कान्त सिंह नेहरू बालोद्यान, जौनपुर अन्येषा चौधरी सेन्ट पैट्रिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल जौनपुर का चयन किया गया। ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य स्तरीय आयोजन में ये बच्चे प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम में शामिल प्रोजेक्ट के मूल्यांकन को डा० राज कुमार एसोशिएट प्रोफेसर हेड आफ मैथमेटिक्स डिर्पाटमेट, इंजीनियरिंग फॅकल्टी वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय जौनपुर रविकेश मौर्या असिस्टेन्स प्रो० कुटिर पीजी कालेज चक्के जौनपुर स० मनीष कुमार गुप्ता एसोसिएट प्रो० डिपाटमेन्ट ऑफ बायोटेक्नोलाजी वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्व विद्यालय जौनपुर, डा० सुजीत चौरसिया नैनो साइन्स एण्ड टेक्नोलाजी, साइन्टिस्ट रज्जू भैया इन्सटीट्यूट सा श्रवण कुमार एसोसिएट प्रो०.
डिपाटमेंट आफ अर्थ एण्ड प्लेनेटरी साइन्स, वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्व विद्यालय जौनपुर, डा0 मनीष प्रताप सिंह अरिस्टेट प्रो० डिपार्टमेंट आफ फिजिक्स फैकल्टी आफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय जौनपुर ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं बच्चे के अतिरिक्त बाल विज्ञान कांग्रेस के सह समन्वयक डॉ० सी० डी० सिंह
उपस्थित थे। कार्यक्रम के संचालन श्री अरविन्द सिंह ने किया धन्यवाद ज्ञापन डा0 चन्द्रकला सिंह ने दिया।