राघव फाउंडेशन ट्रस्ट ने नुआंव ब्लॉक पर कैंप लगाकर जरूरतमंदो के बीच बाटा कम्बल
राघव फाउंडेशन ट्रस्ट ने नुआंव ब्लॉक पर कैंप लगाकर जरूरतमंदो के बीच बाटा कम्बल
विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता
आइडियल इंडिया न्यूज़
कैमूर/नुआंव ।राघव फाउंडेशन ट्रस्ट ने नुआंव ब्लॉक के समीप कैंप लगाकर जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बलका का वितरण किया। संस्था के संस्थापक जितनेद्र चौबे एवं विवेक जायसवाल ने कहा की ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा है।खासकर निर्धन लोगो को उनके जरूरत के अनुसार आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना है।इस कड़ाके की ठंड में ट्रस्ट के पदाधिकारी यूपी और बिहार की सीमा पर स्थित रेलवे स्टेशन बस स्टैंड एवं शहर बाजार के चौक चौराहे सहित गांवो के निर्धन तथा जरूरत मंद लोगो के बीच कंबल वितरण कार्य में लगे है।इस मौके पर समाज सेवी जितनेद्र यादव संत बिलास यादव नुआव ब्लॉक के कृषि समन्वयक सत्यप्रकाश गौतम ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुवे साधुवाद दिया।