06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

इंटरलॉकिंग व सीसी रोड निर्माण के लिए हुआ भूमि-पूजन  आइडियल इंडिया न्यूज

0

इंटरलॉकिंग व सीसी रोड निर्माण के लिए हुआ भूमि-पूजन

आइडियल इंडिया न्यूज

राजकमल मिश्र

 

बदलापुर, (जौनपुर)

 

नगर पंचायत में शनिवार को 70 लाख की लागत से चार इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य हेतु नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वैभव सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमिपूजन किया।

दाउदपुर वार्ड नं 12 में इंटरलॉकिंग रोड से शैल त्रिपाठी वार्ड नं 1 सरोखनपुर में महाविद्यालय से सब्जी मंडी नहर तक सीसी रोड निर्माण, वार्ड नं 9 सरोखनपुर तृतीय में अश्वनी शुक्ल के मकान से ओमकार शुक्ल, वार्ड नं 14 सरोखनपुर चतुर्थ में महेश दुबे के मकान से कमलेश दुबे के मकान तक कुल चार नए मार्गो के नव निर्माण कार्य के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि-पूजन किया। यह मार्ग बन जाने आवागमन सुगम होगा। इस अवसर पर सभासद लक्ष्मी नारायण पाण्डेय, राजेश साहू दिलीप शर्मा, रामसहाय पाण्डेय, गंगा सिंह, साहब लाल चौधरी, महेंद्र मिश्रा, मोनू सिंह, हरिनाथ मौर्य, शैल त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed