05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

*उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में किया गया सम्मानित* 

0

*उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में किया गया सम्मानित*

*👉प्रधान मंत्री जी का स्वप्न है कि आने वाले भारत में 2 करोड़ लखपती दीदी हों, – प्रभारी मंत्री*

*👉’भाजपा सरकार में महिलाओं को मिला सम्मान, मिली मजबूती’ – अभिषेक गुप्ता*

आइडियल इंडिया न्यूज

शरद कपूर

सीतापुर विकासखंड खैराबाद के परिसर में गुरुवार को महिलाओं का सम्मान समारोह शक्ति वंदन अभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय प्रभारी म राज्यमंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, उ0प्र0 मयंकेश्वर शरण सिंह ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान में भारत वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाए जाने के संकल्प के विषय में बताते हुए माननीय प्रभारी मंत्री जी ने महिला शक्ति का आवाह्न करते हुए कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने का कि राष्ट्र निर्माण में महिला शक्ति की बहुत बड़ी हिस्सेदारी है। प्रधान मंत्री जी का स्वप्न है कि आने वाले भारत में 2 करोड़ लखपती दीदी हों, इसके लिए भी सभी को प्रयास करना होगा। हर स्वयं सहायता समूह लखपती दीदी के रूप में उभरे एवं जनपद सीतापुर का इसमें प्रथम स्थान हो, इसके लिए भी सभी को प्रयास करना है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने विगत लगभग पौने दस वर्षो के कार्यकाल में देश की छोटी से छोटी समस्या को पहचानते हुए उसका समुचित निदान भी किया है। प्रधानमंत्री जी की दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि विगत पौने दस वर्षो के समय में पूरे देश में 14 करोड़ से अधिक शौचालय बनवाए गए, जो महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अधिकांश आवास बहनों के नाम पर आवंटित कर उन्हे सशक्त किया गया। महिला आरक्षण बिल भी महिला शक्ति वंदन की दिशा में बड़ा कार्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर भी माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में महिला शक्ति वंदन की दिशा में निरंतर कार्य हो रहे हैं। उनकी सुरक्षा एवं विकास हेतु व्यापक स्तर पर प्रयास किया जा रहे हैं तथा महिलाओं संबंधी अपराध के मामलो में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है।

प्रभारी मंत्री जी ने कहा की आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। भारत में सदैव से ही नारियों के पूजन की परम्परा रही है। मध्यकाल में कुछ कुरीतियों आई लेकिन अब इनमे सुधार ही रहा है। प्रभारी मंत्री ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में दर्शन के विषय में बताते हुए सभी को दर्शन हेतु प्रेरित किया तथा आबूधाबी में माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा भव्य राममंदिर उद्घाटन के विषय में बताते हुए कहा कि भारत बदल रहा है, एवं विश्व में इसका सम्मान बढ़ा है।

कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभेषक गुप्ता,दिनेश तिवारी, नीरज सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 हरपाल सिंह, जिला विकास अधिकारी हरिशचंद्र प्रजापति सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed