अन्तर्राष्ट्रीय कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रधानपाठक श्री थानू राम साहू को मिला प्रथम स्थान

अन्तर्राष्ट्रीय कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रधानपाठक श्री थानू राम साहू को मिला प्रथम स्थान
आइडियल इंडिया न्यूज़
ब्यूरो डेस्क मुंगेली
नेपाल की सुप्रसिद्धअंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक संस्थाशब्द प्रतिभा बहू क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन लुंबिनी नेपाल द्वाराअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च 2024 को मनाया गया इस अवसर पर हिंदी भाषा साहित्य के विकास तथा रचनाकारों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य सेअंतर्राष्ट्रीय महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई
जिसमे शासकीय प्राथमिक शाला माराडबरी संकुल केन्द्र फास्टरपुर विख व जिला मुंगेली में पदस्थ प्रधानपाठक एवं उभरते साहित्यकार श्री थानू राम साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने गृह ग्राम मोहतरा तेली वि० ख० लोरमी तथा जिला मुंगेली का परचम लहराया है।इस शानदार उपलब्धि पर उन्हे महिला शक्ति काव्य रत्न की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है उल्लेखनीय है कि श्री साहू एक क्रियाशील लेखक हैं जिनकी बहुत सारी रचनाएं विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई है तथा उत्कृष्ट लेखन के लिए अनेक सम्मान मिल चुके हैं प्रतियोगिता में नेपाल, तंजानिया , यू एस ए तथा भारत के 20 राज्यों के 625 रचनाकारों ने अपनी कविता के माध्यम से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था जिसमें उत्कृष्ट रचना के आधार पर 100 लेखको क प्रथम स्थान प्रदान कर सम्मानित किया गया है ।प्रतियोगिता आयोजक टीम ने उत्कृष्ट सभी रचनाकारो का विस्तृत परिचय विश्व की सबसे बड़ी साहित्यिक परिचय डायरेक्ट्री में प्रकाशित करने का निर्णय लिया है साथ ही 2025 में नेपाल में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक महत्व के गौरवशाली सम्मान समारोह में सहभागी होने का अवसर प्रदान किया जायेगा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु लुम्बिनी नेपाल एवं चयन समिति सदस्य रचना कौर सहित शिक्षाविदों एवं साहित्यकारो द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।