थाना पुरामफ्ती जनपद प्रयागराज पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद
थाना पुरामफ्ती जनपद प्रयागराज पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बराम
आइडियल इंडिया न्यूज़
मो कामरान मोनू प्रयागराज
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद प्रयागराज के निर्देशन में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाये जा रहे “आपरेशन पाताल” के क्रम में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक नगर व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर चतुर्थ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पूरामुफ्ती उपेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में उ0नि0 शिव प्रताप सिंह मय पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 21.05.2022 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अभिषेक कुशवाहा उर्फ बब्बू कुशवाहा पुत्र राजकुमार कुशवाहा निवासी ग्राम पोंगहट थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को ग्राम भरेठा मरियाडीह तिराहा थाना क्षेत्र पूरामुफ्ती से गिरफ्तार कर कब्जे से 01 अदद तमन्चा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी / बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पूरामुफ्ती में मु0अ0सं0-143/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता अभिषेक कुशवाहा उर्फ बब्बू पुत्र राजकुमार कुशवाहा निवासी ग्राम पोंगहट थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज, उम्र 22 वर्ष
बरामदगी का विवरण
01 अदद तमन्चा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर