06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन (इजा) के प्रदेश प्रभारी विवेकानंद पांडे ने उत्तर प्रदेश के पदाधिकारीयों की ,की नियुक्ति

0
IMG-20240324-WA0605

आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन (इजा) के प्रदेश प्रभारी विवेकानंद पांडे ने उत्तर प्रदेश के पदाधिकारीयों की ,की नियुक्ति

उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी ,बस्ती आदि जनपदों में पदाधिकारीयों की नियुक्ति से पत्रकारों में हर्ष

23 वर्षों से यह पंजीकृत संस्था पत्रकारों के हित में कार्य कर रही है और करती रहेगी

आइडियल इंडिया न्यूज़

दुर्गेश कुमार मिश्रा आजमगढ़

आजमगढ़ ।आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन (पंजीकृत )के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद वॉचस्पति एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव संजय कुमार पांडे के निर्देशन में उत्तर प्रदेश प्रभारी विवेकानंद पांडे ने गोरखपुर,वाराणसी, आजमगढ़ एवं बस्ती जनपद में विभिन्न पदाधिकारीयों की नियुक्ति की।

जनपद वाराणसी जिला अध्यक्ष श्री हेमंत अश्क (संपादक प्रादेशिक दृष्टि वार्ता )के सलाह पर आइडियल इंडिया समाचार पत्र के संवाददाता संतोष कुमार सिंह निवासी टकटकपुर पांडेयपुर वाराणसी को जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया। इसी क्रम में देवीपाटन मंडल अध्यक्ष श्री सीताराम मद्धेशिया के सलाह पर श्री शेष लाल गुप्ता निवासी भदेश्वर नाथ जिला बस्ती (पत्रकार दैनिक समाचार पत्र उपभोक्ता की दुनिया) को जनपद बस्ती का संयोजक नियुक्त किया। जनपद गोरखपुर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ राधेश्याम वर्मा पत्रकार अयोध्या टाइम्स को गोरखपुर जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है जनपद आजमगढ़ में वरिष्ठ पत्रकार एवं स्वतंत्र चेतना संवाददाता श्री विजय कुमार विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश प्रवक्ता के रूप में तथाश्री बजरंगी विश्वकर्मा (पत्रकार दैनिक अयोध्या टाइम्स )को तहसील सगड़ी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी क्रम में श्री देवेंद्र कुमार पत्रकार के मांस न्यूज़ को तहसील लालगंज का अध्यक्ष घोषित किया गया है।उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री विवेकानंद पांडे ने बताया कि आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की स्थापना 2 अक्टूबर सन 2000 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व राष्ट्र रत्न लाल बहादुर शास्त्री के जन्म के दिन उन्हीं के आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने के लिए किया गया था । लगभग 23 वर्षों से यह संस्था पत्रकारों के हित में कार्य कर रही है और करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed