06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश

0
IMG-20240409-WA0764

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश

आइडियल इंडिया न्यूज़

विवेकानन्द पान्डेय

दीदारगंज – आजमगढ़

भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्कर मिश्र के मार्गदर्शन में सोमवार को दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के युवा भाजपा नेता प्रदुम्न मिश्रा के आवास फुलेश पर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक हुई, जिसमे प्रवासी के रूप में पूर्व ज़िला अध्यक्ष युवा मोर्चा देवरिया एवम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिंदेश पाण्डेय मौजूद रहे। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा देवरिया व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के द्वारा भाजपा के सभी युवा कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दिशा निर्देश दिया गया साथ मे भारतीय जनता युवा मोर्चा लालगंज महामंत्री अंकुर राय ने भी युवा कार्यकर्ताओं को उचित मार्ग दर्शन दिया। बैठक में शामिल हुए अतिथियों का युवा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर युवा कार्यकर्ता गौरव मिश्र, देवेंद्र चतुर्वेदी, सत्येंद्र मिश्र, रवि यादव, शेरू सिंह, अजीत गौतम, अखिलेश यादव, शशांक शेखर मिश्र, पंकज राजभर, सुनील राजभर, विवेक साहू, शिवम गुप्ता, विष्णु गुप्ता, शुभम मिश्र आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed