श्री विनय शर्मा दीप आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन महाराष्ट्र के सांस्कृतिक सचिव होंगे

श्री विनय शर्मा दीप आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन महाराष्ट्र के सांस्कृतिक सचिव होंगे
आइडियल इंडिया न्यूज़
बालासाहेब लुबान पाटिल
ठाणे महाराष्ट्र
आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद वाचस्पति ने महाराष्ट्र के जनपद ठाणे के कलवा निवासी श्री विनय शर्मा दीप को एसोसिएशन के महाराष्ट्र इकाई का सांस्कृतिक सचिव नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि श्री दीप जी राष्ट्रीय स्तर के लेखक कवि एवं पत्रकार है तथा इन क्षेत्रों में इन्हें महारत हासिल है। इसके अलावा अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुके हैं ।यह नियुक्ति एसोसिएशन के केंद्रीय प्रभारी श्री मनोज पटेल, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्री संजय कुमार पांडे , केंद्रीय संपर्क प्रमुख श्री आबा साहेब सूर्यवंशी, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवाजी रतन कांबले, महाराष्ट्र गोवा गुजरात प्रभारी श्री बालासाहेब लुबान पाटिल, उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री विवेकानंद पांडे, बिहार एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर के के कश्यप तथा दिल्ली प्रदेश सचिव डा राजेश जैन जी से विचार विमर्श के पश्चात किया गया।
आशा एवं पूर्ण विश्वास है की श्री विनय शर्मा दीप जी के सहयोग से संगठन को और प्रगति एवं मजबूती मिलेगी।