05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व में हदिशा में बैठक सम्पन्न हुआ !

0
IMG-20240522-WA0047

भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व में हदिशा में बैठक सम्पन्न हुआ !

आइडियल इंडिया न्यूज़

अभिषेक सरोज बरदह आजमगढ़

लोकसभा लालगंज के ग्राम सभा हदिशा में भारतीय जनता पार्टी युवा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह के अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुआ ! अध्यक्ष पवन सिंह ने लोकसभा लालगंज की सीट क़ो जीतने क़ो लेकर अपने पदाधिकारियों के साथ विचार मंथन किये और युवाओं क़ो दिशा निर्देश दिए की सभी लोग सिर्फ अपना अपना बूथ क़ो जिताना है और भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर जी के पक्ष में शत प्रतिशत वोट भी कराना है एक वोट न छूट पाए क्योंकि लोकसभा लालगंज क़ो हमलोग ऐतिहासिक जीत दिला सके और अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेगें ! वहीं मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष बृजेश राय ने कहा भारतीय जनता पार्टी में हर वर्ग का विकास हो रहा है इसीलिए इस बार 400 पार हम लोग जरूर पहुंचेंगे और लोकसभा लालगंज की सीट रिकार्ड मतो से जीत रहें है ! लोकसभा लालगंज पूर्वांचल के सीटों में से सबसे हॉट सीट मानी जा रही है यहाँ पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज और भाजपा के पूर्व सपा सांसद नीलम सोनकर के बिच सीधा टक्कर देखने क़ो मिल रहा हैं!क्योंकि यहाँ भाजपा और सपा के बड़े बड़े नेताओं का रोज कार्यक्रम हो रहा है इसलिए यहाँ की सीट हॉट सीट बनी हुई है !आयोजक आदेश सिंह रिंकू ने सभी आये हुए पदाधिकारियों क़ो भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किये और कहा की जिस तरह हर समाज वर्ग का साथ मिल रहा है जरूर हम लोग 400 के पार पहुंचेंगे ! इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा मंडल मंत्री मिथुन सरोज, भाजपा वरिष्ठ नेता दीपक सिंह चौहान “बंटी”,युवा मंडल सेक्टर सयोंजक विजय सिंह, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक सरोज BDC,युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सुनील सिंह, दिनेश सरोज, रामलखन सिंह, सौरभ सिंह, लालसा राजभर सहित सैकड़ो भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लोग मौजूद रहें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed