जौनपुर लोकसभा सीट पर बाबू सिंह कुशवाहा जीते: भाजपा के कृपाशंकर सिंह को 99335 वोट से हराया,

जौनपुर लोकसभा सीट पर बाबू सिंह कुशवाहा जीते:
भाजपा के कृपाशंकर सिंह को 99335 वोट से हराया,
कहा- विकास के लिए काम करूंगा
आइडियल इंडिया न्यूज़
धर्मेंद्र सेठ जौनपुर
जौनपुर लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा जीते हैं। उन्होंने भाजपा के कृपाशंकर सिंह को 99335 वोट से हराया है। बाबू सिंह कुशवाहा को 509130 जबकि कृपा शंकर सिंह को 409795 मत मिले। वहीं तीसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी श्याम सिंह यादव को 156588 वोट मिले हैं।
सपा के बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि जौनपुर की सम्मानित जनता ने मुझे मौका दिया है। हमसे रिश्ता बनाया कि हम उनकी सेवा कर सकें। मुझे सेवा करने का मौका दिया है। मैं उनको धन्यवाद देता हूँ। जो भी जौनपुर की प्राथमिकता होगी। उस पर काम करूंगा। जौनपुर के विकास के लिए काम करूंगा। ये मेरी ड्यूटी है कि मैं केंद्र और राज्य सरकार से कहकर जौनपुर का विकास करूंगा